Petrol and diesel rates: आज अहमदाबार में विश्व कप क्रिकेट का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मैच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। लेकिन इसके पहले अगर आपको अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाना हो तो पहले देश के रह शेयर के लेटेस्ट रेट जान लीजिए।
हालांकि आज Petrol and Diesel के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बना रहा, वहीं डीजल का रेट 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।
अपने शहर के पेट्रोल और डीजल का रेट रोजाना एसएमएस के जरिए चेक किया जा सकता है। इंडियन ऑयल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल के लिए HPPRICE डीलर कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। बीपीसीएल के लिए RSP डीलर कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है।
बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।
देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है।
कच्चे तेल को बैरल में मापा जाता है। अंतरराष्ट्रीय रूप में यह मानक इकाई है। 1 बैरल कच्चे तेल का मतलब होता है कि लगभग 159 लीटर क्रूड ऑयल या कच्चा तेल। इसी कच्चे तेल को शोधित करके पेट्रोलियम पदार्थ प्राप्त किए जाते हैं। कच्चे तेल से पेट्रोल और डीजल के अलावा हवाई ईंधन, केरोसिन, पैराफिन वैक्स जैसे पदार्थ भी पाए जाते हैं।
1 बैरल कच्चे तेल को शोधित करने के बाद करीब 74 लीटर पेट्रोल, 36 लीटर डीजल, 20 लीटर जेट फ्यूल, 6 लीटर प्रोपेन और करीब 34 लीटर में ब्यूटेन, एस्फॉल्ट, सल्फर आदि मिलता है।
जानिए 1947 में कितने पैसे लीटर था पेट्रोल का रेट
आजकल पेट्रोल का रेट चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। लेकिन आपको पता है कि जब 1947 में देश आजाद हुआ तो देश में पेट्रोल का रेट क्या था। अगर नहीं पता है तो जान लें उस वक्त देश में 27 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल का रेट था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications