नई दिल्ली, अप्रैल 24। बिटक्वाइन का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 50,506.87 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 0.80 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर बिटक्वाइन की मार्केट कैप 943.90 बिलियन डॉलर है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बिटक्वाइन की अधिकतम कीमत 51,422.07 डालर और न्यूनतम कीमत 47,467.91 डॉलर रही है। जहां तक रिटर्न की बात है तो बीते एक साल में बिटक्वाइन ने 72.54 फीसदी का रिटर्न दिया है। बिटक्वाइन की ऑलटाइम हाई कीमत 64,829.14 डॉलर रही है।

क्या होती है बिटकॉइन
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी यानी आभासी मुद्रा है। जैसे दुनिया में बाकि करेंसी होती है, वेसे ही बिटक्वाइन है। बिटक्वाइन को हम केवल ऑनलाइन वॉलेट में ही रख सकते हैं। बिटक्वाइन का आविष्कार सातोशी नाकामोतो ने 2009 में किया था। इस प्रकार बिटक्वाइन एक डिसेंट्रालाइज करेंसी है। बिटक्वाइन का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।
बिटकॉइन का इस्तेमाल क्यूं होता है
बिटकॉइन का इस्तेमाल हम ऑनलाइन पेमेंट के लिए या किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। बिटक्वाइन पीयर टू पीयर नेटवर्क के तरीके पर काम करता है जिसका मतलब है। बिटक्वाइन को ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल करने के लिए सबसे तेज और अच्छा माना जाता है।

बिटक्वाइन का कोई मालिक नहीं
जैसे बाकी करेंसी का इस्तेमाल कर हम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो बैंक के पेमेंट प्रोसेस को हमें फॉलो करना होता है, इसके बाद ही यह पेमेंट पूरा हो पाता है। हमारे किये गए हर ट्रांजेक्शन का हिसाब हमारे बैंक खाते के डिटेल में मौजूद होता है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि हमने किससे भुगतान प्राप्त किया और किसे किया। लेकिन बिटक्वाइन का कोई भी मालिक नहीं है। इसलिए उसके साथ किये गए ट्रांजेक्शन का हिसाब किताब जानना कठिन है।
क्या होता है बिटकॉइन वॉलेट
बिटक्वाइन को हम सिर्फ इलेक्ट्रोनिकली ही स्टोर कर सकते हैं। इसे रखने के लिए बिटक्वाइन वॉलेट की जरूरत पड़ती है। बिटक्वाइन वॉलेट बहुत से प्रकार के होते हैं, जैसे डेस्कटॉप वॉलेट, मोबाइल वॉलेट, ऑनलाइन वॉलेट या इसी प्रकार के अन्य वॉलेट। ये वॉलेट हमें एड्रेस के रूप में यूनीक्यू आईडी देते हैं। अगर आप बिटक्वाइन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो आपको इन वॉलेट की जरूरत पड़ेगी।

बिटकॉइन कैसे तैयार कर सकते हैं
पहला तरीका ये है की अगर आपके पास पैसा है तो आप एक बिटक्वाइन सीधे खरीद सकते हैं। दूसरा तरीका है की अगर आप ऑनलाइन किसी को कोई सामान बेच रहे हों और उस खरीदार के पास अगर बिटक्वाइन है, तो उससे आप पैसे के बदले में बिटक्वाइन ले लें। तीसरा तरीका है बिटक्वाइन की माइनिंग करें। इसके लिए हाई स्पीड प्रोसेसर वाले कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। इस कंप्यूटर का हार्डवेयर भी अच्छा होना चाहिये।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications