नई दिल्ली, मई 12। बिटक्वाइन का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 57,370.78 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 3.90 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर बिटक्वाइन की मार्केट कैप 1.07 ट्रिलियन डॉलर है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बिटक्वाइन की अधिकतम कीमत 57,423.24 डालर और न्यूनतम कीमत 54,700.37 डॉलर रही है। जहां तक रिटर्न की बात है तो बीते एक साल में बिटक्वाइन ने 95.00 फीसदी का रिटर्न दिया है। बिटक्वाइन की ऑलटाइम हाई कीमत 64,829.14 डॉलर रही है।

क्या होती है बिटकॉइन
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी यानी आभासी मुद्रा है। जैसे दुनिया में बाकि करेंसी होती है, वेसे ही बिटक्वाइन है। बिटक्वाइन को हम केवल ऑनलाइन वॉलेट में ही रख सकते हैं। बिटक्वाइन का आविष्कार सातोशी नाकामोतो ने 2009 में किया था। इस प्रकार बिटक्वाइन एक डिसेंट्रालाइज करेंसी है। बिटक्वाइन का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।
बिटकॉइन का इस्तेमाल क्यूं होता है
बिटकॉइन का इस्तेमाल हम ऑनलाइन पेमेंट के लिए या किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। बिटक्वाइन पीयर टू पीयर नेटवर्क के तरीके पर काम करता है जिसका मतलब है। बिटक्वाइन को ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल करने के लिए सबसे तेज और अच्छा माना जाता है।

बिटक्वाइन का कोई मालिक नहीं
जैसे बाकी करेंसी का इस्तेमाल कर हम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो बैंक के पेमेंट प्रोसेस को हमें फॉलो करना होता है, इसके बाद ही यह पेमेंट पूरा हो पाता है। हमारे किये गए हर ट्रांजेक्शन का हिसाब हमारे बैंक खाते के डिटेल में मौजूद होता है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि हमने किससे भुगतान प्राप्त किया और किसे किया। लेकिन बिटक्वाइन का कोई भी मालिक नहीं है। इसलिए उसके साथ किये गए ट्रांजेक्शन का हिसाब किताब जानना कठिन है।
क्या होता है बिटकॉइन वॉलेट
बिटक्वाइन को हम सिर्फ इलेक्ट्रोनिकली ही स्टोर कर सकते हैं। इसे रखने के लिए बिटक्वाइन वॉलेट की जरूरत पड़ती है। बिटक्वाइन वॉलेट बहुत से प्रकार के होते हैं, जैसे डेस्कटॉप वॉलेट, मोबाइल वॉलेट, ऑनलाइन वॉलेट या इसी प्रकार के अन्य वॉलेट। ये वॉलेट हमें एड्रेस के रूप में यूनीक्यू आईडी देते हैं। अगर आप बिटक्वाइन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो आपको इन वॉलेट की जरूरत पड़ेगी।

बिटकॉइन कैसे तैयार कर सकते हैं
पहला तरीका ये है की अगर आपके पास पैसा है तो आप एक बिटक्वाइन सीधे खरीद सकते हैं। दूसरा तरीका है की अगर आप ऑनलाइन किसी को कोई सामान बेच रहे हों और उस खरीदार के पास अगर बिटक्वाइन है, तो उससे आप पैसे के बदले में बिटक्वाइन ले लें। तीसरा तरीका है बिटक्वाइन की माइनिंग करें। इसके लिए हाई स्पीड प्रोसेसर वाले कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। इस कंप्यूटर का हार्डवेयर भी अच्छा होना चाहिये।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications