नई दिल्ली, मई 10। बिटक्वाइन का इस वक्त क्वाइनडेस्क पर रेट 59,274.30 डॉलर का चल रहा है। इसमें इस वक्त 0.82 फीसदी की तेजी है। इस रेट पर बिटक्वाइन की मार्केट कैप 1.11 ट्रिलियन डॉलर है। बीते चौबीस घंटे के दौरान बिटक्वाइन की अधिकतम कीमत 59,274.30 डालर और न्यूनतम कीमत 56,360.10 डॉलर रही है। जहां तक रिटर्न की बात है तो बीते एक साल में बिटक्वाइन ने 102.93 फीसदी का रिटर्न दिया है। बिटक्वाइन की ऑलटाइम हाई कीमत 64,829.14 डॉलर रही है। बिटक्वाइन का रेट 59000 डॉलर का स्तर का पार कर 60000 डॉलर यानी 44.50 लाख रुपये को पार करने की तरफ बढ़ रहा है। जानकारों को उम्मीद है कि बिटक्वाइन का रेट जल्द ही 60000 डॉलर के पार निकल जाएगा।

क्या होती है बिटकॉइन
बिटकॉइन एक वर्चुअल करेंसी यानी आभासी मुद्रा है। जैसे दुनिया में बाकि करेंसी होती है, वेसे ही बिटक्वाइन है। बिटक्वाइन को हम केवल ऑनलाइन वॉलेट में ही रख सकते हैं। बिटक्वाइन का आविष्कार सातोशी नाकामोतो ने 2009 में किया था। इस प्रकार बिटक्वाइन एक डिसेंट्रालाइज करेंसी है। बिटक्वाइन का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।
बिटकॉइन का इस्तेमाल क्यूं होता है
बिटकॉइन का इस्तेमाल हम ऑनलाइन पेमेंट के लिए या किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। बिटक्वाइन पीयर टू पीयर नेटवर्क के तरीके पर काम करता है जिसका मतलब है। बिटक्वाइन को ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल करने के लिए सबसे तेज और अच्छा माना जाता है।
बिटक्वाइन का कोई मालिक नहीं
जैसे बाकी करेंसी का इस्तेमाल कर हम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो बैंक के पेमेंट प्रोसेस को हमें फॉलो करना होता है, इसके बाद ही यह पेमेंट पूरा हो पाता है। हमारे किये गए हर ट्रांजेक्शन का हिसाब हमारे बैंक खाते के डिटेल में मौजूद होता है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि हमने किससे भुगतान प्राप्त किया और किसे किया। लेकिन बिटक्वाइन का कोई भी मालिक नहीं है। इसलिए उसके साथ किये गए ट्रांजेक्शन का हिसाब किताब जानना कठिन है।
क्या होता है बिटकॉइन वॉलेट
बिटक्वाइन को हम सिर्फ इलेक्ट्रोनिकली ही स्टोर कर सकते हैं। इसे रखने के लिए बिटक्वाइन वॉलेट की जरूरत पड़ती है। बिटक्वाइन वॉलेट बहुत से प्रकार के होते हैं, जैसे डेस्कटॉप वॉलेट, मोबाइल वॉलेट, ऑनलाइन वॉलेट या इसी प्रकार के अन्य वॉलेट। ये वॉलेट हमें एड्रेस के रूप में यूनीक्यू आईडी देते हैं। अगर आप बिटक्वाइन खरीदना या बेचना चाहते हैं तो आपको इन वॉलेट की जरूरत पड़ेगी।
बिटकॉइन कैसे तैयार कर सकते हैं
पहला तरीका ये है की अगर आपके पास पैसा है तो आप एक बिटक्वाइन सीधे खरीद सकते हैं। दूसरा तरीका है की अगर आप ऑनलाइन किसी को कोई सामान बेच रहे हों और उस खरीदार के पास अगर बिटक्वाइन है, तो उससे आप पैसे के बदले में बिटक्वाइन ले लें। तीसरा तरीका है बिटक्वाइन की माइनिंग करें। इसके लिए हाई स्पीड प्रोसेसर वाले कंप्यूटर की जरूरत पड़ेगी। इस कंप्यूटर का हार्डवेयर भी अच्छा होना चाहिये।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications