सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की चमक तेज होने लगी है। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है।
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की चमक तेज होने लगी है। लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। आज यानी 9 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 349 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50357 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 351 रुपये प्रति किलो की तेजी दर्ज की जा रही है। चांदी का हाजिर भाव (औसत) 60685 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50718 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50515 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46458 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38039 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 60685 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की वायदा कीमतों में तेजी, चांदी भी हुई महंगी
सोने और चांदी की वायदा कीमतों में शुक्रवार को बढोत्तरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का रेट 290 रुपये यानी 0.58 फीसद की बढ़त के साथ 50,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को दिसंबर में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत 50,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, फरवरी 2021 के अनुबंध वाले सोने की कीमत 466 रुपये यानी 0.93 फीसद की तेजी के साथ 50,632 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 50,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 742 रुपये यानी 1.23 फीसद की तेजी के साथ 61,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 60,519 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दूसरी ओर, मार्च 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 883 रुपये 1.42 फीसद की बढ़त के साथ 63,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। गुरुवार को मार्च, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 62,182 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
वैश्विक स्तर पर सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की बात की जाए तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2020 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत 17 डॉलर यानी 0.90 फीसद की तेजी के साथ 1,912.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में सोना 13.45 डॉलर यानी 0.71 फीसद की भाव तेजी के साथ 1,907,27 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर अनुबंध वाली चांदी की कीमत 0.47 डॉलर यानी 1.96 फीसद की तेजी के साथ 24.35 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। दूसरी ओर हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.32 डॉलर यानी 1.35 फीसद की बढ़त के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications