Know the important things of Reliance AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने चन्द्रायन 3 अभियान की सफलता पर इसरो का बधाई देते हुए की। इस दौरान मुकेश अंबनी ने बताया कि रिलायंस का रेवेन्यू 9.74 लाख करोड़ रहा है। नेट प्रॉफिट 73 हजार करोड़ रहा है। निर्यात 3.4 लाख करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने सरकारी खजाने में 1,77,173 करोड़ रुपये का टैक्स के रूप में योगदान किया है। 2.6 लाख नए रोजगार पैदा किए हैं। इसके साथ ही कंपनी के पास इस वक्त ऑन रोल कर्मचारी 3.9 लाख हैं। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए पिछले एक साल में कंपनी की ओर से उठाए गए जरूरी कदम और आने वाले समय में कंपनी की योजनाओं की जानकारी।
अपने 46वें एजीएम में कंपनी ने बोर्ड में बड़े बदलाव का एलान किया है। नीता अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से अलग होने का फैसला किया है। वहीं कंपनी ने बताया कि आज बोर्ड बैठक में इस बदलाव को मंजूरी दी गई है।

बोर्ड में इस बदलाव के बाद आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल करते हुए नॉन-एग्जीक्युटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी गई है। साथ ही बोर्ड ने नीता अंबानी का इस्तीफे को भी स्वीकार किया है। नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन को अधिक समय देने के लिए आरआईएल के बोर्ड से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
क्या होती है वार्षिक आम बैठक यानी एजीएम
वार्षिक आम बैठक (एजीएम) किसी कंपनी के इच्छुक शेयरधारकों की वार्षिक सभा है। एजीएम में, कंपनी के निदेशक एक वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हैं, जिसमें शेयरधारकों के लिए कंपनी के प्रदर्शन और रणनीति के बारे में जानकारी होती है। इस दौरान वोटिंग अधिकार वाले शेयरधारक मौजूदा मुद्दों पर वोट करते हैं, जैसे कंपनी के निदेशक मंडल में नियुक्तियां, उनका वेतन, लाभांश भुगतान और लेखा परीक्षकों को तय करना।
रिलायंस का इतिहास
रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत वर्ष 1960 में हुई थी। इसकी शुरुआत रिलायंस कमर्शियल कॉर्पोरेशन के रूप में हुई थी। धीरूभाई अम्बानी के साथ चंपकलाल दमानी ने मिलकर इसकी नींव रखी गयी थी। हालांकि ये साझेदारी वर्ष 1965 में समाप्त हो गयी और धीरूभाई अम्बानी, जिनका पूरा नाम धीरज लाल हीरालाल अम्बानी था, उन्होंने पॉलीस्टर का अपना कारोबार आगे भी जारी रखा। वर्ष 1966 में रिलायंस टेक्सटाइल्स इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड में शामिल कर लिया गया, जो कि आगे चलकर 8 मई 1987 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम से कंपनी बनी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
