आज बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सरार्फा बाजार में बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा।
नई दिल्ली: आज बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली सरार्फा बाजार में बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना 350 रुपए और चांदी 250 रुपए टूट गई। कारोबारियों के अनुसार दिवाली की मांग निकल जाने के बाद ग्राहकी कमजोर रही। विदेशी बाजारों में भी मंदी के संकेत नजर आए।

अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुएं नरम रहीं। कोमेक्स गोल्ड कारोबार में सोना के भाव 1489.90 डालर प्रति ट्राय औंस बोला गया। चांदी 17.81 डालर प्रति ट्राय औंस पर नरम थी। दिवाली के बाद स्थानीय बाजार में आज ग्राहकी नहीं आने से सोना स्टैंडर्ड 350 रुपये उतरकर 39,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर रह गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने का यह पिछले एक सप्ताह का निम्न स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही की गिरावट लेकर 39,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चाँदी हाजिर 250 रुपये टूटकर 47,500 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चाँदी वायदा में 175 रुपये उतरकर 46,131 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम..... 39,520 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम .......39,350 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम.....47,500रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम.....46,131 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई ... 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई... 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम............. 30,200 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
