सोने की कीमतों में लगातार दूसरे गिरावट दर्ज की गई है। रुपये में गिरावट की वजह से सोने का नुकसान सीमित रहा। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम रुपये कम हो गया।
नई दल्ली: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे गिरावट दर्ज की गई है। रुपये में गिरावट की वजह से सोने का नुकसान सीमित रहा। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम रुपये कम हो गया। गुरुवार को एक तरफ जहां भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखी गई वहीं सुरक्षित निवेश के तौर निवेशकों के चहेते सोने के दाम भी घटे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में सोने का भाव 128 रुपये घटकर 44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बुधवार को सोना 44,618 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। चांदी की कीमतें 302 रुपये घटकर 46,868 रुपये प्रति किलो रही। बुधवार को चांदी 47,170 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 128 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था जो रात भर में वैश्विक बाजार की सोने की कीमतों के अनुरूप रही। गुरुवार को सोने की कीमतों में सीमित गिरावट आई जबकि रुपये में तेजी से अवमूल्यन हुआ।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं पटेल ने कहा कि दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतों में सुधार देखा गया और यह 1,645 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग सपाट रही और यह 16.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
गुरुवार को एमसीएक्स पर 3 अप्रैल का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट दोपहर 12.14 बजे 26 रुपये की गिरावट के साथ 43329.00 पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का 5 मई का कॉन्ट्रैक्ट 320 रुपये की गिरावट के साथ 45444.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता देखा गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
