विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम 200 रुपए लुढ़ककर 39,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए जो 12 अक्टूबर के बाद का निचला स्त
नई दिल्ली: विदेशों में सप्ताहांत पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के दाम 200 रुपए लुढ़ककर 39,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए जो 12 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। चांदी की कीमत भी 400 रुपए लुढ़कर 45,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जो 01 अक्टूबर के बाद का निचला स्तर है। दोनों कीमती धातुओं के दाम लगातार पांचवें दिन टूटे हैं। इन पांच दिनों में सोना 815 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 2,650 रुपए प्रति किलोग्राम लुढ़क चुका है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के दाम में गिरावट
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर सोना 9.05 डॉलर लुढ़ककर 1,459.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.60 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1,459.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ सप्ताहांत पर 16.76 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। भारत में आज के सोना की कीमज जानने के लिए यहां क्लिक करें
लगातार पांचवे दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट
वहीं स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए लुढ़ककर 39,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही टूटकर 39,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपए की गिरावट के साथ 30,200 रुपए के भाव बिकी। चांदी हाजिर 400 रुपए लुढ़ककर 45,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 408 रुपए टूटकर 43,872 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी में लगातार जारी गिरावट के दबाव में सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 10-10 रुपए उतरकर क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई के भाव बिका। भारत में आज के चांदी की कीमज जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,270 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 39,100 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 45,450 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 43,872 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications