Top 10 companies in terms of market cap: बीते एक हफ्ते के दौरान शेयर बाजार में भारी तेजी का दौर रहा। इस दौरान जहां सेंसेक्स 1,658.15 अंक यानी 2.37 फीसदी बढ़ाकर 71,483.75 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में इस भारी बढ़त का फायदा कई शेयरों को मिला। अगर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों पर नजर डाली जाए इन कंपनियों ने निवेशकों को बीते एक हफ्ते के दौरान 2.26 लाख करोड़ रुपये की कमाई कराई है। दरअसल इन टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप बीते हफ्ते इनता बढ़ी है।
वहीं साल बीतते बीतते देश की टॉप 10 कंपनियों की तस्वीर साफ होती जा रही है। यह देश की सबसे बड़ी कंपनियां हैं। निवेशक अगर चाहें तो अपने वित्तीय सलाहकारों से इन कंपनियों में निवेश के बारे में राय लेकर नए साल में अच्छे फैसले ले सकते हैं।

बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस सहित 9 कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 2,26,391.77 करोड़ रुपये बढ़ी है। बीते हफ्ते केवल भारती एयरटेल ने ही निवेशकों को नुकसान कराया है। बीते सप्ताह टीसीएस की मार्केट कैप 85,493.74 करोड़ रुपये बढ़कर 14,12,412.13 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान इन्फोसिस की मार्केट कैप 36,793.61 करोड़ रुपये बढ़कर 6,55,457.54 करोड़ रुपये हो गई। एसबीआई की मार्केट कैप 30,700.67 करोड़ रुपये बढ़कर 5,78,671.84 करोड़ रुपये हो गई।
इसी दौरान रिलायंस की मार्केट कैप 26,386.16 करोड़ रुपये बढ़कर 16,88,173.26 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 18,493.9 करोड़ रुपये बढ़कर 7,27,330.82 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। काफी समय बाद जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मार्केट कैप तेजी से बढ़ी है। बीते हफ्ते एलआईसी की मार्केट कैप 14,294.5 करोड़ रुपये बढ़कर 5,03,722.82 करोड़ रुपये हो गई।
इसी दौरान आईटीसी की मार्केट कैप 11,412.78 करोड़ रुपये बढ़कर 5,71,636.39 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,428.72 करोड़ रुपये बढ़कर 12,57,093.46 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की इस दौरान की मार्केट कैप 387.69 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,801.88 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं इस दौरान केवल एक कंपनी की मार्केट कैप कम हुई। इस कंपनी का नाम है एयरटेल। इस दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,654.15 करोड़ रुपये कम होकर 5,58,242.75 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिए लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16.88 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस14.12 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 12.57 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक लाख 7.27 करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6.55 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5.92 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई 5.78 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.71 लाख करोड़ रुपये
- एयरटेल 5.58 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी 5.03 लाख करोड़ रुपये
नोट: यहां पर टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप की गणना 15 दिसंबर 2023 के इन कंपनियों के शेयरों के बंद रेट के हिसाब से की गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
