नई दिल्ली। गोल्ड खरीदना हरदम फायदेमंद नहीं होता है। अगर आपने अभी से 3 महीने गोल्ड खरीदा है, तो आप नुकसान में हैं। गोल्ड पिछले कुछ महीने से सस्ता ही हो रहा है। ऐसे में अगर 3 महीने किसी ने गोल्ड खरीदा है वह करीब 3 से लेकर 4 फीसदी तक के नुकसान में है। गोल्ड के रिटर्न के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। हालांकि अगर गोल्ड किसी ने करीब 1 साल पहले लिया है तो वह बहुत ही अच्छे फायदे में है। गोल्ड ने 1 साल में 30 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 3 महीने में कितना नुकसान और 1 साल में कितना फायदा तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जानिए 3 महीने में कितना हो रहा है नुकसान
-एक्सिस गोल्ड फंड ग्रोथ : -3.6 फीसदी
-कोटक गोल्ड फंड ग्रोथ : -4.1 फीसदी
-आईसीआईसीआई गोल्ड सेविंग फंड ग्रोथ : -4.6 फीसदी
-एचडीएफसी गोल्ड फंड ग्रोथ : -4.2 फीसदी
-एसबीआई गोल्ड फंड ग्रोथ : -4.3 फीसदी
जानिए कुछ और गोल्ड फंड का रिटर्न
-इनवेस्को इंडिया गोल्ड फंड ग्रोथ : -4.6 फीसदी
-निप्पॉन इंडिया गोल्ड सेविंग फंड ग्रोथ : -4.2 फीसदी
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड फंड ग्रोथ : -4.2 फीसदी
नोट : इस रिटर्न की गणना 20 नवंबर 2020 की एनएवी पर की गई है।
गोल्ड म्यूचुअल फंड ने दिया है 1 साल में बहुत ही अच्छा रिटर्न
जानिए 1 साल का रिटर्न
-एक्सिस गोल्ड फंड ग्रोथ : 30 फीसदी
-कोटक गोल्ड फंड ग्रोथ : 29.6 फीसदी
-आईसीआईसीआई गोल्ड सेविंग फंड ग्रोथ : 29.9 फीसदी
-एचडीएफसी गोल्ड फंड ग्रोथ : 30 17 फीसदी
-एसबीआई गोल्ड फंड ग्रोथ : 29.8 फीसदी
जानिए कुछ और गोल्ड फंड का रिटर्न
-इनवेस्को इंडिया गोल्ड फंड ग्रोथ : 29.2 फीसदी
-निप्पॉन इंडिया गोल्ड सेविंग फंड ग्रोथ : 29.1 फीसदी
-आदित्य बिड़ला सन लाइफ गोल्ड फंड ग्रोथ : 28.1 फीसदी
नोट : इस रिटर्न की गणना 20 नवंबर 2020 की एनएवी पर की गई है।
क्या होता है गोल्ड म्यूचुअल फंड
आजकल फिजिकल गोल्ड की बजाए सोने में और भी कई तरह से निवेश किया जा सकता है। इसमें से एक तरीका है म्यूचुअल फंड के जरिए सोने में निवेश करना। इसे पेपर गोल्ड भी कहा जाता है। लेकिन इसमें निवेश करने के कई फायदे हैं। अगर जेवर की जरूरत नहीं है तो यह गोल्ड खरीदने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। यहां पर सोने में निवेश पर उसकी प्योरिटी, स्टोरेज और इंश्योरेंस के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है। जहां तक वजन की बात है तो आप जितना खरीदेंगे उतना ही गोल्ड आपको ऐलाट होगा। आइये जानते हैं कि म्यूचुअल फंड के जरिए सोने में निवेश के कितने विकल्प हैं। इनमें गोल्ड फंड, गोल्ड ईटीएफ, मल्टी एसेट फंड्स और इंटरनेशनल गोल्ड फंड जैसे विकल्प मौजूद हैं।
जानिए गोल्ड ईटीएफ
गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में लोग आजकल खूब रुचि ले रहे हैं। 2007 गोल्ड ईटीएफ की शुरुआत हुई थी। यह ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड होते हैं, जिनमें कभी भी निवेश किया जा सकता है और कभी भी निकाला जा सकता है। लंबी अवधि में निवेश पर यहां अच्छा रिटर्न मिलता है। गोल्ड ईटीएफ में न्यूनतम 1 ग्राम के बराबर सोना खरीदा जा सकता है, वहीं अधिकतम की सीमा नहीं है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
