आज पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू बाजार में लगातार पांचवे राहत जारी है।
नई दिल्ली: आज पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू बाजार में लगातार पांचवे राहत जारी है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज भी शनिवार को पेट्रोल- डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। तेल के दाम स्थिर रहने की वजह कच्चे तेल की कीमत का 17 साल के निचले स्तर पर पहुंचना है। इससे पहले, बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि उस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग नरमी रही थी। बात करें इस सप्ताह की तो आखिरी बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में सोमवार (29 जून 2020) को वृद्धि देखने को मिली थी। जहां पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल के रेट में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद से लगातार पेट्रोल- डीजल के रेट में स्थिरता दिखाई दे रही है। तो चलिए जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.10 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
इसी तरह दिल्ली में आज डीजल 80.53 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं मुंबई में डीजल की कीमत 78.83 रुपए प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 75.64 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 77.72 रुपए चुकाना होंगे।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications