नई दिल्ली, दिसंबर 8। म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका होता है सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान। इसे शार्ट में एसआईपी या सिप कहा जाता है। निवेश के इस तरीके में हर माह आपकी तरफ से तय राशि म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश की जाती है। यह राशि आपके बैंक खाते से हर माह अपने आप चली जाती है। ऐसे में सिप के किसी भी माह में चूकने की आशंका लगभग नहीं के बराबर होती है। देश की सभी म्यूचुअल फंड कंपनियां अपनी स्कीमों में 1000 रुपये महीने की सिप शुरू करने की इजाजत देती हैं। ऐसे अगर आप यह जानना चाहते हैं कि 1000 रुपये हर माह का निवेश कितना हो सकता है, तो यहां पर जान सकते हैं। वैसे अगर म्यूचुअल फंड की अच्छी स्कीम में यह निवेश किया जाए तो करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो सकता है।
आइये जानते हैं कि यह पैसा कितने समय में करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है और वह कौन सी म्यूचुअल फंड की स्कीमें हैं, जिन्होंने सिप माध्यम से बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है।
जानिए 1000 रुपये की कैसे बना सकती है करोड़पति
अगर आपकी निवेश की म्यूचुअल फंड स्कीम औसतन सालाना 15 फीसदी का रिटर्न दे तो आप 33 साल में करोड़पति बन सकते हैं। इस निवेश से आपके पास 33 साल में 1.09 करोड़ रुपये हो जाएगा। वहीं आपका इन 33 साल में कुल निवेश 3.96 लाख रुपये का ही होगा।
जानिए अगर थोड़ा कम रिटर्न मिले तो कितने दिनों में होंगे करोड़पति
अगर रिटर्न 12 फीसदी का मिले तो कितने दिनों में होंगे करोड़पति
अगर आपकी निवेश की म्यूचुअल फंड स्कीम औसतन सालाना 12 फीसदी का रिटर्न दे तो आप 39 साल में करोड़पति बन सकते हैं। इस निवेश से आपके पास 39 साल में 1.04 करोड़ रुपये हो जाएगा। वहीं आपका इन 39 साल में कुल निवेश 4.68 लाख रुपये का ही होगा।
जानिए अगर थोड़ा कम रिटर्न मिले तो कितने दिनों में होंगे करोड़पति
अगर रिटर्न 10 फीसदी का मिले तो कितने दिनों में होंगे करोड़पति
अगर आपकी निवेश की म्यूचुअल फंड स्कीम औसतन सालाना 10 फीसदी का रिटर्न दे तो आप 45 साल में करोड़पति बन सकते हैं। इस निवेश से आपके पास 45 साल में 1.05 करोड़ रुपये हो जाएगा। वहीं आपका इन 45 साल में कुल निवेश 5.4 लाख रुपये का ही होगा।
अब जानिए क्या होती है सिप
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को शार्ट में सिप कहा जाता है। यह एक निवेश का तरीका है। यह काफी कुछ बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी की तरह होता है। लेकिन इसमें कई और खूबियां होती हैं। इसमें निवेश बीच में घटाया या बढ़ाया जा सकता है। यह कितने ही समय के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई फायदे सिप माध्यम से निवेश में मिलते हैं।
अब जानिए सिप माध्मय से अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 32.90 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- पीजीआईएम इंड मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 32.66 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 30.46 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन इंड स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 29.36 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 28.19 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 26.92 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एडलवाइस मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 25.37 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 25.05 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- इनवेस्को इंड मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 24.39 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 23.97 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
