नयी दिल्ली। लोग हमेशा ऐसे निवेश विकल्पों की तरफ आकर्षित होते हैं जहां उन्हें गारंटीड रिटर्न मिले और उनका पैसा भी सुरक्षित रहे। दशकों से देश में अधिकतर लोग जोखिम न होने के चलते फिक्स्ड डिपॉजिट को काफी पसंद करते आए हैं। बहुत से लोग अकसर बचत खाते में ही अपना पैसा रखना पसंद करते हैं। जबकि वे जानते हैं कि बचत खाते में जमा पर ब्याज दर बहुत अधिक नहीं है, मगर सुरक्षित और अधिक लिक्विडिटी के कारण लोग इसी में पैसा रख कर संतुष्ट हो जाते हैं। एक बचत खाता चाहे बैंक में हो या फिर पोस्ट ऑफिस जैसे किसी वित्तीय संस्थान में उसमें जमा पैसे पर ब्याज मिलता ही है। हालाँकि इन खातों पर आम तौर पर मामूली ब्याज दर का भुगतान किया जाता हैं, मगर सुरक्षा, विश्वसनीयता के चलते लोग इन्हें पसंद करते हैं। बचत खातों पर आपको कुछ अन्य फायदे भी मिलते हैं। यहां हम ब्याज के अलावा बचत खाते की बाकी विशेषताओं के बारे में बताएंगे।
फ्लेक्सिबिलिटी
बचत खातों में कुछ सीमाएं होती हैं कि आप कितनी बार पैसा निकाल सकते हैं। मगर ये खाते आपको शानदार फ्लेक्सिबिलिटी ऑफर करते हैं, जो कि इमरजेंसी फंड बनाने, कार खरीदने या वैकेशन पर जाने जैसे अल्पकालिक वित्तीय लक्ष्यों के लिए शानदार हैं। यह उन लोगों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है, जो केवल अपने अतिरिक्त कैश को किसी खाते में रखना चाहते हैं। बचत खाते में उन्हें पैसा जमा करने की अच्छी सुविधा मिलती है और उस पर ब्याज भी मिलता है।
आसान लेनदेन
आप पेमेंट करने और किसी से पैसा लेने के लिए अपने बचत खाते का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आप नेट बैंकिंग, डेबिट और एटीएम कार्ड के जरिए कर सकते हैं। एक ही संस्थान में खातों के बीच लेन-देन जल्द हो जाती है, इसलिए आपके चेकिंग खाते से आपके बचत खाते में जमा या निकासी भी तुरंत होती है। इससे आपके चेकिंग अकाउंट से अतिरिक्त नकदी ट्रांसफर करना आसान हो जाता है।
एटीएम सुविधा
यदि आपको नकदी की फौरन जरूरत है तो आप अपने बचत खाते से एटीएम के माध्यम से आसानी से पैसा निकाल सकते हैं। आपको बस अपना एटीएम / डेबिट कार्ड चाहिए। बचत खाते में काफी अधिक लिक्विडिटी रहती है, जिसके जरिए आप अपने संभाल कर रखे पैसे को आसानी और जल्दी से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि बचत खातों पर मिलने वाली इस आसानी के बदले में आप एफडी, आरडी आदि जैसे दूसरे बचत साधनों और ईएलएसएस, म्यूचुअल फंड जैसे अन्य निवेशों की तुलना में कम रिटर्न कमाते हैं।
नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
आजकल अधिकांश बैंक बचत खाते के साथ नेट बैंकिंग की सुविधा प्रदान करते हैं। इससे खाता धारक को लेन-देन करने में काफी सुविधा होती है। कोई भी ऑनलाइन अपने खाते में लॉग इन करके भुगतान कर सकता है और किसी से भी पैसा ले सकता है। इसके अलावा आप अपने फोन पर बैंक की ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और उसी के जरिए कहीं से भी आसानी और सरलता से मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।
क्रॉस प्रोडक्ट बेनेफिट
कुछ बैंक अपने बचत खाता धारकों को क्रॉस-प्रोडक्ट बेनेफिट प्रदान करते हैं। इसका मतलब यह है कि यदि आपका पहले से किसी बैंक में बचत खाता है और आप उसी बैंक के साथ एक और खाता खोलना का चाहते हैं या उसके किसी अन्य प्रोडक्टस का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको विशेष लाभ और ऑफ़र मिलेंगे। इसके अलावा यदि आप अपने डीमैट, बचत और ट्रेडिंग खाते को लिंक करते हैं तो आपको न केवल शेयर बल्कि अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट (जैसे म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, गोल्ड बॉन्ड, कॉर्पोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट आदि) खरीदने और बेचने में आसानी होगी। डीमैट खाते और बचत खाते को जोड़ने से आपको अपने लेनदेन पर नज़र रखने में मदद मिलती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
