नई दिल्ली। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी है। यह पेंशन उन कर्मचारियों की बंद हुई है, जो 2004 से भर्ती हो रहे हैं। ऐसे में सभी को चिंता रहती है, कि उनका रिटायरमेंट के बाद जीवन कैसा कटेगा। अगर ऐसे कर्मचारियों की आय ठीक नहीं रही तो इनको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं यह हाल निजी कंपनियों में काम करने वालों का तो शुरू से है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ निवेश किया जाए, और कम से कम 50,000 रुपये महीने के ब्याज की व्यवस्था कर ली जाए। अगर आप कुछ पैसे हर माह निवेश करें तो 50,000 रुपये महीने ब्याज के रूप में पाना काफी आसान है। अगर आप इस निवेश प्लान में इच्छुक हैं, तो आइये जानते हैं कि आपको कितने पैसे हर माह जमा करने होंगे और कितने साल के लिए।
घटी रही हैं बैंकों की ब्याज दरें
बैंकों की ब्याज दरें आजकल तेजी से घट रही हैं। ऐसे में अगर आपको 50,000 रुपये महीने ब्याज पाना हो तो आपके पास काफी पैसा होना चाहिए। आमतौर पर ज्यादातर बैंकों की ब्याज दरें 5 फीसदी के आसपास आ गई हैं। ऐसे में अगर आपके पास 1.20 करोड़ रुपये हो तो आप को 50 हजार रुपये महीने का ब्याज मिल सकता है। जानकारों का कहना है कि ब्याज दरें काफी नीचे आ गई हैं, यह इनमें ज्यादा कटौती की गुंजाइश नहीं है। लेकिन असल सवाल है कि यह 1.20 करोड़ रुपये का फंड कैस तैयार किया जाए। हालांकि सुनने में यह रकम ज्यादा लग रही है, लेकिन अगर आप हर माह 3500 रुपये का निवेश करने को तैयार हैं तो इतनी रकम इकठ्ठा की जा सकती है। आइये जानते हैं कैसे।
3500 रुपये से शुरू करें निवेश
अगर आप चाहते हैं कि आपके पास रिटायरमेंट के समय खुद का 1.20 करोड़ रुपये का फंड हो तो आपको हर माह 3500 रुपये महीने का निवेश नौकरी लगते ही शुरू करना होगा। अगर आप 3500 रुपये महीने का निवेश 30 साल तक किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में करेंगे, तो आपको पास 30 साल के बाद 1.20 करोड़ रुपये का फंड होगा। आइये जानते हैं कि कहां करें यह निवेश।
म्यूचुअल फंड में शुरू करें निवेश
अगर आप 1 या दो अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में आज से ही निवेश कर देते हैं, तो आपके पास अपने रिटायरमेंट के वक्त मोटी रकम होगी। म्यूचुअल फंड स्कीमों ने लगातार अच्छा रिटर्न दिया है। अच्छी स्कीमों ने तो पिछले 10 साल से हर साल औसतन 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ऐसे में अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में यह 3500 रुपये महीने का निवेश शुरू किया जाना चाहिए। अगर यहां पर औसतन 12 फीसदी का भी रिटर्न मिला तो आपका 3500 रुपये का निवेश 30 साल में 1.20 करोड़ रुपये बन जाएगा। यहां पर याद रखना चाहिए की जीवन में बीच में भी पैसों की जरूरत पड़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो आप इस निवेश स्कीम से बीच में भी पैसा निकाल सकते हैं। अगर आप जानना चाहते कि इन 30 सालों के बीच में आपके पास कितना पैसा होगा तो आप यह भी जान सकते हैं। लेकिन पहले जानते हैं अच्छ रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें।
जानिए 15 फीसदी तक रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम
ये हैं 10 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 20.04 फीसदी
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 18.14 फीसदी
-इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 16.54 फीसदी
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम : 15.95 फीसदी
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 15.27 फीसदी
नोट : म्यूचुअल फंड की इन स्कीमों के रिटर्न की गणना 15 जनवरी 2021 के एनएवी के आधार पर की गई है। यह इन म्यूचुअल फंड स्कीमों का यह औसतन हर साल का रिटर्न है।
आइये आगे जानते हैं बीच में आपके पास कितना पैसा होगा
जानिए 5 साल बाद आपके पास कितना पैसा होगा
यह निवेश शुरू करने के 5 साल बाद आपके पास 2.88 लाख रुपये का फंड होगा। इस दौरान जहां आपने 2.10 लाख रुपये जमा किया होगा, वहीं आपको करीब 78,000 रुपये का रिटर्न मिला होगा।
अब जानिए 10 साल बाद आपके पास कितना पैसा होगा
यह निवेश शुरू करने के 10 साल बाद आपके पास 8.13 लाख रुपये का फंड होगा। इस दौरान जहां आपने 4.20 लाख रुपये जमा किया होगा, वहीं आपको करीब 3.93 लाख रुपये का रिटर्न मिला होगा।
अब जानिए 15 साल बाद आपके पास कितना पैसा होगा
यह निवेश शुरू करने के 15 साल बाद आपके पास 17.66 लाख रुपये का फंड होगा। इस दौरान जहां आपने 6.30 लाख रुपये जमा किया होगा, वहीं आपको करीब 11.36 लाख रुपये का रिटर्न मिला होगा।
अब जानिए 20 साल बाद आपके पास कितना पैसा होगा
यह निवेश शुरू करने के 20 साल बाद आपके पास 34.97 लाख रुपये का फंड होगा। इस दौरान जहां आपने 8.40 लाख रुपये जमा किया होगा, वहीं आपको करीब 26.57 लाख रुपये का रिटर्न मिला होगा।
अब जानिए 25 साल बाद आपके पास कितना पैसा होगा
यह निवेश शुरू करने के 25 साल बाद आपके पास 66.41 लाख रुपये का फंड होगा। इस दौरान जहां आपने 10.50 लाख रुपये जमा किया होगा, वहीं आपको करीब 55.91 लाख रुपये का रिटर्न मिला होगा।
जानिए हर माह पैसे जमा कराने का तरीका 'सिप'
म्यूचुअल फंड में हर माह निवेश के तरीके को सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी (एसआईपी) कहते हैं। वैसे आम बोलचाल में इसे सिप कहा जाता है। यह लगभग वैसे ही तरीका है, जैसा बैंक या पोस्ट ऑफिस में रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) का होता है। यह पैसा हर माह आपके बैंक अकाउंट से जाता रहता है, और बाद में एक बड़ा अमाउंट तैयार हो जाता है। वित्तीय बाजार के जानकार इसे निवेश का सबसे अच्छा तरीका बताते हैं। ऐसे में सिप का इस्तेमाल कर बड़ा फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
