नई दिल्ली। शेयर बाजार में अगले हफ्ते भी दबाव रहने की आशंका है। इसका सबसे बड़ा कारण कोरोना का कंट्रोल में न आना रहा है। लॉकडाउन खुलने के बाद देश में वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके अलावा औद्योगिक उत्पादन के खराब आंकड़ों और आगे जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का असर भी शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, विदेशी कारणों से भी शेयर बाजार की गति प्रभावित हो सकती है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर तीन लाख से अधिक हो चुके हैं और इस महामारी में 9000 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। कोरोना संक्रमण का प्रकोप गहराने से आर्थिक गतिविधियां फिर चरमराने का अंदेशा बना हुआ है।
उधर, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी एनएसओ द्वारा बीते कारोबारी सप्ताह के आखिर में जारी हुए देश के औद्योगिक उत्पादन के अप्रैल महीने के आंकड़े खराब रहे हैं। एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन में 55.5 फीसदी की गिरावट रही। जाहिर है कि लॉकडाउन के कारण आवश्यक वस्तुओं की उत्पादन इकाइयों के अलावा तमाम फैक्टरियां बंद थीं। वहीं, बीते महीने मई में खाने-पीने की चीजों की महंगाई 9.69 फीसदी रही। इस सप्ताह के आरंभ में सोमवार को ही मई महीने की थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी होंगे।
भारतीय शेयर बाजार को हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और विदेशी बाजारों से मिलने वाले संकेतों से दिशा मिलेगी और बाजार की नजर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के साथ-साथ घरेलू संस्थागत निवेशकों के निवेश के प्रति रुझानों पर होगी।
कारोबारी सप्ताह के दौरान कुछ प्रमुख कंपनियां बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी करेंगी जिनमें टाटा मोटर्स के वित्तीय नतीजे सोमवार को ही जारी होंगे जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन मंगलवार को अपने वित्तीय नतीज जारी करेंगी।
उधर, चीन में मई महीने के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े सोमवार को जबकि अमेरिकी के मई महीने के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े मंगलवार को जारी होंगे। इसके अलावा कई देशों में जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों का असर इस सप्ताह शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : निवेश का फंडा : 2 लाख रुपये बन गए 1 से लेकर 6 करोड़ रुपये तक
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित



Click it and Unblock the Notifications