नई दिल्ली, फरवरी 1। बजट 2022 आज करीब 11 पेश किया जाएगा। यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। बजट सभी के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में सभी लोग इसे सुनना चाहते हैं। लेकिन हो सकता है कि दिन में 11 बजे लोग ऐसी जगहों पर न हों जहां पर आप इस बजट को टीवी पर लाइव सुन और देख सकें। ऐसे में सरकार ने बजट के सीधे प्रसारण के इंतजाम किए हैं। आइये जानते हैं कि कैसे बजट को कहीं से भी सीधे सुना या देखा जा सकता है।
वित्त मंत्री का यह लगातार चौथा बजट
आम वित्त मंत्री अपना लगातार चौथा बजट पेश करेंगी। बजट सुबह 11 बजे पेश होने की संभावना है। आमतौर पर बजट की अवधि 90 मिनट से लेकर 120 मिनट तक हो सकती है।

डीडी न्यूज पर होगा लाइव प्रसारण
बजट 2022 का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज और संसद टीवी पर होगा। जिनके पास टीवी की सुविधा नहीं है या वे उस वक्त टीवी के पास न हो तो वह सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जैसे फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर बजट का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।
बजट ऐप का भी ले सकते हैं सहारा
जैसे ही वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा होगा सरकार मोबाइल ऐप पर बजट दस्तावेज उपलब्ध करा देगी। इस मोबाइल एप में हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा यह दस्तावेज मौजूद होंगे। यह मोबाइल ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
जानिए कैसे तैयार होता है बजट
बजट को वित्त मंत्रालय अपने नीति आयोग और इससे संबंधित अन्य मंत्रालयों के सहयोग से तैयार करता है। कई एडवाइजर और ब्यूरोक्रेट्स की मदद से वित्त मंत्री इस बजट को बजट तैयार करती हैं। वित्त मंत्रालय का डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स बजट तैयार करने के लिए नोडल बॉडी है। बजट को किस तरह से बनाया जाना है, क्या शामिल करना है, ये प्रक्रिया लगभग 6 महीने पहले यानी अगस्त-सितंबर में ही शुरू हो जाती है।
अब अलग से नहीं आता है रेल बजट
2017 में रेल बजट को यूनियन बजट का हिस्सा बना दिया गया था। अंतिम बार रेल बजट 25 फरवरी, 2016 को पेश किया गया था। उस वक्त रेल मंत्री सुरेश प्रभु थे। उसके बाद 2017 में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने यूनियन बजट के साथ ही रेल बजट भी पेश किया था। इसके साथ ही अलग रेल बजट पेश करने की 92 साल पुरानी परंपरा खत्म हुई थी। दरअसल, 2015 में नीति आयोग की एक कमेटी ने अलग से रेलवे बजट पेश करने के प्रैक्टिस को बंद करने की सिफारिश की थी।
जानिए भारत का पहला बजट किसने पेश किया था
भारत का पहला बजट साल 1860 में 18 फरवरी को वायसराय की परिषद में जेम्स विल्सन ने पेश किया था। जेम्स विल्सन भारतीय वायसराय को सलाह देने वाली परिषद के वित्त सदस्य थे। वहीं अगर स्वतंत्र भारत के पहले बजट की बात की जाए तो पहला बजट 26 नवंबर 1947 को तत्कालीन वित्त मंत्री आर. के. शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications