Pan Card : आज के समय में पैन कार्ड एक बेहद ही जरूरी डाक्यूमेंट बन चुका है। पैन कार्ड के बिना आप पैसे का लेन-देन और बैंक से संबंधित कोई भी आवश्यक कार्य नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही पैन कार्ड एक पहचान पत्र के रूप में भी बहुत काम आता है।
अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं हैं, तो फिर आप बैंक में 50 हजार रु से ज्यादा का लेन देन नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा पैन कार्ड आईटीआर भरने में भी काफी काम आता है। मगर कई बार हमारा नाम गलत होने के वजह से हमे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अगर पैन कार्ड में गलती से आपका नाम गलत हो गया है तो फिर आप इसको घर बैठे बेहद आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से ठीक कर सकते हैं। सरकार के नियमों के मुताबिक अपने आधार को पैन कार्ड से लिंक करना है तो फिर सभी जानकारी मैच होनी चाहिए।
आप अपने आधार कार्ड का उपयोग करके कुछ स्टेप को फॉलो करके अपने पैन कार्ड में नाम को सही कर सकते है। अगर आप अपने पैन कार्ड में नाम सही करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
अपने पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको सबसे पहले एनएसडीएल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर दिखाई दे रहे सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपने अपडेट या करेक्शन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारी को सही सही भरना होगा। इसके बाद आपको जारी रखें वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको ई केवाईसी करनी होगी। आप फिजिकल या डिजिटल किसी भी तरीके से ई केवाईसी कर सकते हैं। आपको फिर ई साइन के लिए सबमिट करना होगा। आपको इसके बाद आधार से ई केवाईसी करनी होगी।
आपको इसके बाद अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ ही आपको अपने आधार नंबर के आखिरी के 4 अंक दर्ज करने होंगे। आपको इसके बाद आधार कार्ड में दर्ज नाम को सबमिट करना होगा। जब आप आधार कार्ड में दर्ज नाम को दर्ज कर देते हैं, उसके बाद आपको ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद आपको इसकी एक रसीद प्राप्त करनी होगी।
यूआईडीएआई के सर्वर से इसके बाद आपकी जानकारी ली जाएगी। वेरिफिकेशन के बाद इसमें कार्य होगा। इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आप सारी जानकारी को चेक कर सबमिट कर दें।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications