बीते कल गूगल प्ले स्टोर ने अपने प्लेटफॉर्म से पेटीएम एप को गेंबलिंग का आरोप लगाते हुए कुछ घंटों के लिए हटा दिया था। हालांकि अब पेटीएम वापस प्ले स्टोर में आ गया है।
नई दिल्ली: बीते कल गूगल प्ले स्टोर ने अपने प्लेटफॉर्म से पेटीएम एप को गेंबलिंग का आरोप लगाते हुए कुछ घंटों के लिए हटा दिया था। हालांकि अब पेटीएम वापस प्ले स्टोर में आ गया है। ऐसे में अब लोगों को पेटीएम वॉलेट में रखे अपने पैसे की चिंता सताने लगी है। 4 घंटे बाद Play Store पर वापस लौटा Paytm ये भी पढ़ें

हालांकि, पेटीएम ने अपने यूजर्स को भरोसा दिलाया है कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन उसके बाद भी अगर आपको लगता है कि अपना पैसा वॉलेट से निकालकर बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना ही सही है, तो आप ऐसा कर सकते हैं।
पेटीएम करीब 3 प्रतिशत चार्ज वसूलता
लेकिन यह सेवा फ्री नहीं है। बता दें कि पेटीएम पैसे को वॉलेट से बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने पर चार्ज वसूलता है। पेटीएम ही नहीं, बल्कि फोनपे, पेजैप जैसे अधिकतर मोबाइल वॉलेट में बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पैसा ऐड करना तो बिल्कुल फ्री है, लेकिन इन वॉलेट से पैसे बैंक में ट्रांसफर करने पर यूजर्स को चार्ज देना पड़ता है। यह चार्ज 2 से 5 प्रतिशत के बीच है। जानकारी दें कि पेटीएम अपने वॉलेट से पैसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने पर करीब 3 प्रतिशत चार्ज वसूलता है। जितना अमाउंट आप ट्रांसफर करेंगे, उसका 3 प्रतिशत चार्ज के रूप में काट जाएगा।
3% शुल्क पर पैसा ट्रांसफर करने का 30 सितंबर तक का मौका
मालूम हो कि पहले पेटीएम से पैसे बैंक अकाउंट में भेजने पर ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में 5 प्रतिशत शुल्क लगता था, लेकिन अब उसे कम करके 3 प्रतिशत कर दिया गया है। 3 प्रतिशत शुल्क पर पैसा ट्रांसफर करने का मौका सिर्फ 30 सितंबर 2020 तक है। इसके बाद पेटीएम अपना ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ा सकती है। जब आप किसी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट से मोबाइल वॉलेट में पैसे ऐड करते हैं तो मोबाइल वॉलेट कंपनी को उस बैंक को कुछ रुपए ट्रांजेक्शन चार्ज के रूप में देने पड़ते हैं। ठीक इसी तरह जब आप अपने पेटीएम वॉलेट में पैसा ऐड करते हैं तो उसे संबंधित बैंक को कुछ भुगतान करना होता है। इसके लिए वह ग्राहकों से कोई फीस नहीं वसूलती है। लेकिन जब कोई ग्राहक वॉलेट से बैंक में पैसे ट्रेसफर करता है तो अपनी लागत वसूलने के लिए पेटीएम ग्राहकों से चार्ज वसूलती है। फिलहाल कंपनी बैंक में पैसे ट्रांसफर करने पर 3 प्रतिशत चार्ज वसूल रही है।
ऐसे कर सकते हैं फ्री में पैसे ट्रांसफर
लेकिन अगर आप फ्री में पैसे ट्रांसफर करना चाहते है तो उसका भी एक जरिया है। ई-वॉलेट कंपनियां यूपीआई से जुड़ी हैं। इसके कारण आप भी अपने बैंक अकाउंट को आसानी से पेटीएम से जोड़ सकते हैं। यूजर पेटीएम एप से अपने बैंक खाते से यूपीआई के जरिए किसी भी बैंक के किसी भी खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई के जरिये पैसे ट्रांसफर करने पर पेटीएम को कोई फीस नहीं देनी होती है, क्योंकि इसमें पेटीएम का कोई रोल नहीं होता औप पैसे एक बैंक से दूसरे बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं। इस तरह के ट्रांजेक्शन में पेटीएम केवल अपना प्लेटफॉर्म मुहैया कराता है। लेकिन इस तरह के लेन-देन के लिए आपको पेटीएम एकाउंट का फुल केवाईसी वेरिफिकेशन कराना जरूरी होता है। केवाईसी वेरिफिकेशन हो जाने पर आप बिना किसी अतिरिक्त चार्ज दिए पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
