Business Idea: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में मार्केट में ड्राई फ्रूट की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस दौरान अगर आप बिना मेहनत किए पैसे कमाना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा दिमाग चलाना पड़ेगा। अगर आप इस समय कोई बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आप ड्राई फ्रूट के बिजनेस से जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं। ठंड के मौसम में काजू, बादाम और दूसरे ड्राई फ्रूट्स के डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इनमें अंजीर भी शामिल होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत होता है और बॉडी को एनर्जेटिक भी रख सकता है।
इस बिजनेस में आप बिना ज्यादा पैसा लगाए शानदार कमाई कर सकते हैं। लेकिन आपको इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान देना होगा। कम लागत वाला यह बिजनेस कुछ ही समय में आपको मोटी कमाई दे सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

कैसे करें बिजनेस की शुरुआत
अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाह रहे हैं, तो आपको किसी एक ऐसे बड़े बाजार की तलाश करनी पड़ेगी जहां पर ड्राई फ्रूट काफी कम कीमत पर मिल जाते हैं। आपको वहां से थोक में ड्राई फ्रूट खरीदने हैं और अपने यहां के लोकल मार्केट में इन्हें रिटेल कीमतों पर सप्लाई करना है। ऐसा करने से आप कम समय में अच्छा खासा पैसा बना सकते हैं। आप चाहें तो प्रॉफिट का मार्जिन थोड़ा काम रखकर इन ड्राई फ्रूट्स को कई इलाकों में मार्केट रेट से थोड़ी कम कीमत पर बेच सकते हैं, जिससे खरीदने वाले को भी फायदा होगा और आपकी सप्लाई भी बढ़ सकती है। इसे होलसेल का बिजनेस कहा जाता है।
बिजनेस की लोकेशन है सबसे महत्वपूर्ण
कोई भी बिजनेस शुरू करें उसके लिए लोकेशन यानी जगह बहुत महत्वपूर्ण होती है। आप इस बिजनेस को किसी दुकान में भी शुरू कर सकते हैं। दुकान खोलने से आपको लोगों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं आप उसी दुकान से अपने बिजनेस को फैला सकते हैं। या फिर आप लोगों के पास जाकर डायरेक्ट सप्लाय भी कर सकते हैं। सप्लाई करने में आपको ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट देना पड़ेगा। लेकिन अगर आपने अच्छी मार्केट में अपनी दुकान खोल रखी है, तो आपको ड्राई फ्रूट की सप्लाई का ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी नहीं देना पड़ेगा। इतना ही नहीं अगर आपको अपना बिजनेस बढ़ाना है, तो ड्राई फ्रूट को सुरक्षित रखने के लिए एक गोदाम की जरूरत भी पड़ेगी।
जाने कितना करना पड़ेगा इन्वेस्टमेंट
आमतौर पर हम कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले उसकी लागत के बारे में सोचते हैं। पर इस बिजनेस में आपको ज्यादा पैसे भी नहीं लगाने पड़ेंगे। आपको बताते चले कि ड्राई फ्रूट्स का होलसेल बिजनेस शुरू करने में आपको ज्यादा लागत लगाने की जरूरत नहीं है। इसमें कम से कम 50000 से 100000 तक का इन्वेस्टमेंट करके भी आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। पहले आप इस बिजनेस को इस छोटे लेवल से शुरू कर सकते हैं और जैसे-जैसे प्रॉफिट बढ़ता जाए वैसे ही आप अपने बिजनेस की रेंज को भी बढ़ा सकते हैं।
कितना फायदा हो सकता है
अगर हम बात करते हैं प्रॉफिट की तो यह ड्राई फ्रूट का बिजनेस शुरू करके आप अच्छा खासा प्रॉफिट कमा सकते हैं। अगर आप ड्राई फ्रूट का बिजनेस शुरू करते हैं तो आपके करीब 20 से 30 प्रतिशत तक का प्रॉफिट हो सकता है। ऐसे में अगर आपने 10,00,00 रुपए के ड्राई फ्रूट की सप्लाई की है, तो आपको 20,000 से 30,000 रुपए तक का फायदा मिल सकता है।
ऐसे में आप अपनी सप्लाई को जितना ज्यादा बढ़ाते जाएंगे धीरे-धीरे आपका प्रॉफिट परसेंटेज के हिसाब से उतना ज्यादा बढ़ता जाएगा। मान लीजिए अपने किसी वेडिंग सीजन के दौरान 1 महीने के अंदर 30,00,00 तक के ड्राई फ्रूट की सप्लाई की तो आपको बड़ी आसानी से 90,000 रुपए तक का फायदा हो सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications