नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल पंप की तरह ही एलएनजी स्टेशन बनाने की शुरुआत हो गई है। भारत सरकार इस परियोजना पर 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद पेट्रोलियम मंत्रालय ने दी है। लिक्विफाइड नेचुरल गैस (एलएनजी) ज्यादा दूरी की परिवहन सेवा देने वाले वाहनों जैसे बस व ट्रक के लिए ईंधन का एक अच्छा विकल्प है। एक बार अगर एलएनजी टैंक को फुल करा लिया तो यह आराम से 600 किलोमीटर से लेकर 800 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसके अलावा यह डीजल की तुलना में 30 से लेकर 40 फीसदी तक सस्ता भी होता है। देश में अभी वाहन ईंधन के रूप में पेट्र्रोल और डीजल के अलावा सीएनजी या ऑटो एलपीजी का ही उपयोग कर रहे हैं। सरकार अब एलएनजी स्टेशन खोलने की तैयारी में है, ऐसे में लोगों के पास एलएनजी पंप खोल कर पेट्रोल पंप जैसी कमाई का शानदार मौका भी होगा।
50 एलएनजी पंप से होगी शुरुआत
देश में 50 एलएनजी पंप खोलने से इसकी शुरुआत की जाएगी। वहीं योजना है कि अगले 3 साल में निजी क्षेत्र और सरकारी क्षेत्र में मिलाकर करीब 1000 एलएनजी पंप खोले जाएंगे। सरकार इस योजना पर करीब 10,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। ऐसे में एलएनजी स्टेशन खोलने का मौका लोगों को मिलेगा। अगर आप भी एलएनजी पंप खोलने के इच्छुक हैं तो पेट्रोलियम मंत्रालय के अलावा पेट्रोनेट और अन्य पेट्रोलियम कंपनियों की बेवसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ये है एलएनजी पंप को लेकर योजना
केन्द्र सरकार शुरुआत में 50 एलएनजी पंप गोल्डन क्वार्डिलैटरल राजमार्ग पर तैयार करेगी। गोल्डन क्वार्डिलैटरल राजमार्ग चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को आपस में जोड़ते हैं। इसके बाद गोल्डन क्वार्डिलैटरल और प्रमुख राजमार्गों पर हर 200 किलोमीटर से लेकर 300 किलोमीटर के बीच में एक एलएनजी पंप खोलने की योजना तैयार की जा रही है।
इंडियन ऑयल खोलेगी 20 एलएनजी पंप
सबसे पहले 50 में से 20 एलएनजी स्टेशंस इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) खोलेगी। इसके बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) 11, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड 11 और गेल 6 एलएनजी पंप तैयार करेगी। बाकी 2 एलएनजी पंप पेट्रोनेट एलएनजी तैयार करेगी। भारत में ईंधन के रूप में एलएनजी का पहली बार प्रयोग इंडियन ऑयल और टाटा मोटर्स ने 2015 में किया था। इसके बाद 2016 में पहली बार एलएनजी से चलने वाली बस लांच हुई थी। इसके बाद से ही एलएनजी का उपयोग का वाणिज्यिक तौर शुरू हुआ है।
जानिए पेट्रोनेट का बयान
पेट्रोनेट एलएनजी ने अपने एक बयान में कहा गया है कि वह पूरे देश में एलएनजी पंप खोलने की योजना पर काम कर रही है। इसमें प्रमुख राजमार्ग के किनारे एलएनजी स्टेशन स्थापित करने की योजना है। यदि इस प्रोजेक्ट में कोई ऑयल मार्केटिंग कंपनीज (ओएमसी), सीजीडी एंटिटीज या अन्य पार्टी भागीदार बनने की इच्छुक है, तो वे आवेदन कर सकते हैं। अगर आप पेट्रोनेट का पूरा बयान पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक को क्लिक कर सकते हैं
https://www.petronetlng.com/PDF/Media%20Release_PLL_04.06.2020.pdf
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications