Jio, Airtel और Voda : इन आसान तरीके से घर बैठे मंगाए सिम कार्ड
कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते सिम कार्ड की बिक्री में भारी गिरावट आई है। इतना ही नहीं कोरोना के चलते देश की अधिकतर दुकानें और स्टोर्स बंद हैं।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के चलते सिम कार्ड की बिक्री में भारी गिरावट आई है। इतना ही नहीं कोरोना के चलते देश की अधिकतर दुकानें और स्टोर्स बंद हैं। ऐसे में अगर आप मार्केट जाकर नया सिम कार्ड खरीदना चाहते हैं तो फिलहाल यह संभव नहीं है। लेकिन एक तरीका है जिसके जरिए आप घर बैठे ही रिलायंस जियो, एयरटेल या वोडाफोन-आइडिया में से किसी भी कंपनी का सिम कार्ड मंगा सकते हैं। इन तीनों ही कंपनियों ने सिम कार्ड की होम डिलिवरी शुरू कर दी है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप ग्रीन या ऑरेंज जोन में रहते हों। तो चलिए आपको बताते हैं घर बैठे सिम कार्ड पाने का आसान तरीका Jio, Airtel और Voda : इन आसान तरीके से करें फ्रॉड कॉल और SMS को ब्लॉक ये भी पढ़ें
जियो की सिम
- रिलायंस जियो की वेबसाइट https://www.jio.com/ पर जाएं और SIM Home delivery ऑप्शन को चुनें।
- यहां अपना नाम, वर्तमान मोबाइल नंबर डालें और Generate ओटीपी पर टैप करें।
- उसके बाद ओटीपी वेरिफाई करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि नया सिम लेना चाहते हैं या पुराने नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं।
- कोई एक ऑप्शन चुनें।
- अब पोस्टपेड और प्रीपेड में से किसी एक सिम का विकल्प चुनें। और कोई प्लान चुन लें।फिर अपना पता डालें और डिलिवरी स्लॉट तय कर लें।
- बता दें कि तय समय पर जियो कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा।
- चुने गए प्लान की कीमत देकर आप सिम पा सकते हैं। होम डिलिवरी का कोई चार्ज नहीं होगा।
एयरटेल का सिम
- एयरटेल की वेबसाइट airtel.in पर जाएं।
- यहां दिए गए Prepaid ऑप्शन पर जाकर New Prepaid SIM पर क्लिक करें।
- सबसे पहले अपना पहला रिचार्ज प्लान चुनें और नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपसे पूछा जाएगा कि नया सिम लेना चाहते हैं या पुराने नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं।
- अपना पता डालें और Submit पर क्लिक करें।
- एयरटेल द्वारा आपको एक समय दे दिया जाएगा।
- तय समय पर एयरटेल कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा।
- यहां आपसे सिम कार्ड डिलिवरी के लिए 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज किए जाएंगे।
वोडाफोन की सिम
- वोडाफोन की वेबसाइट vodafone.in पर जाएं।
- New Connection ऑप्शन पर जाकर Prepaid या Postpaid में से कोई विकप्ल चुनें।
- यहां आपको MNP (मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी) का विकल्प भी दिया गया है।
- उसके बाद आप अपनी पसंद का प्लान चुन लें। फिर नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें और submit कर दें।
- तय समय पर वोडाफोन कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा।
- सिम की होम डिलिवरी का कोई चार्ज नहीं होगा।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications