Aadhaar Card Signature Update: आजकल कोई भी सरकारी प्रक्रिया हो या कहीं पर अपना पहचान पत्र लगाना हो आधार कार्ड का इस्तेमाल लगभग हर जगह किया जाता है। कई बार आधार कार्ड की प्रति रखने पर इसके खोने या खराब होने के चांस काफी ज्यादा होता है। अक्सर लोग आधार कार्ड को पर्स में रखते हैं और पर्स गिरने पर कार्ड भी खो जाता है, ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जरूरी काम से जा रहे हैं और आपका कार्ड कहीं गिर जाए या गायब हो जाए तो आप भारी दिक्कत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको फिजिकल आधार कार्ड के साथ इसकी एक ऑनलाइन डिजिटल कॉपी भी रखनी चाहिए।
आपको बताते चलें कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अनुसार आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी भी हार्ड कॉपी की तरह ही मान्य होती है। इस आर्टिकल में हम आपको आधार कार्ड पर ई सिग्नेचर करने का तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन सिगनेचर की प्रक्रिया को कैसे पूरा करना है।

अगर आप ऑनलाइन किसी नौकरी या दूसरी जरूरी काम के लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो वहां पर ऑनलाइन साइन भी करना पड़ता है। ऐसे में हर जगह ई-साइन करना बड़ी चुनौती बन जाता है। आधार कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको ई-साइन की सुविधा देता है। इसके जरिए आप डॉक्यूमेंट पर वर्चुअल साइन कर सकते हैं। आधार पर इस साइन को क्रिप्टोग्राफिकली डिजाइन किया जाता है, जिसमें किसी भी तरह की धोखाधड़ी का खतरा काफी कम या न के बराबर होता है।
हमारे दिमाग में भी यह सवाल आता है कि आखिर आधार कार्ड पर डिजिटल साइन करना क्यों जरूरी है। क्योंकि बिना डिजिटल साइन किए हुए आधार कार्ड का इस्तेमाल सरकारी कामों में मान्य नहीं किया जाएगा। इसके लिए आपको अपने आधार पर डिजिटल सिग्नेचर को वेरीफाई करना जरूरी है। इस सिग्नेचर को पूरी तरह से वैध माना जाएगा।
आधार कार्ड पर डिजिटल सिग्नेचर करने के लिए सबसे पहले आपके पास आधार की पीडीएफ कॉपी होनी चाहिए जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद अपना पासवर्ड डालकर वैलिडिटी अननोन के आइकॉन पर अपने माउस से राइट क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सिग्नेचर प्रॉपर्टीज पर क्लिक करना पड़ेगा। इसके बाद शो सिग्नेचर का ऑप्शन आएगा जिस पर आप क्लिक कर पड़ेगा।
शो सिग्नेचर पर क्लिक करने के बाद आपको चेक करना होगा कि सर्टिफिकेशन पाथ में कहीं भी सब सीए फॉर एनआईसी 2011 या फिर नेशनल इनफॉरमेशन सेंटर है या नहीं। इस पर मार्क करने के साथ आपको ट्रस्ट के टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ऐड टू ट्रस्टेड आइडेंटिटी का ऑप्शन आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इस आइकॉन पर क्लिक करने के बाद एक सिक्योरिटी विंडो खुलेगा जिस पर ओके क्लिक करना होगा। फिर वैलिड सिग्नेचर पर क्लिक करके आपको वैलिडेशन पूरा करना पड़ेगा।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आधार कार्ड पर आपका डिजिटल सिग्नेचर दर्ज हो जाएगा और आप इसे कहीं भी हार्ड कॉपी की तरह ही इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसा कर लेने पर आप किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्था में आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी को अपने पहचान पत्र की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे और इसे ऑनलाइन फॉर्म भरते समय या कहीं अप्लाई करते समय भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications