नई दिल्ली, नवंबर 17। म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) निवेश का एक तरीका होता है। यह छोटी-छोटी राशि को काफी बड़ा बना देता है। आजकल म्यूचुअल फंड में निवेश का यह तरीका काफी प्रचलित है। हर माह लाखों लोग नई सिप शुरू कर रहे हैं। एक बार जो सिप माध्यम से निवेश शुरू करता है, और उसका फायदा होता है, तो वह बाद में कुछ और सिप शुरू करता है।
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि म्यूचुअल सिप माध्यम के माध्यम से कैसे 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जानिए करोड़पति बनने का सबसे आसान तरीका
अगर आप म्यूचुअल फंड सिप के माध्यम से करोड़पति बनना चाहते हैं तो यह सबसे आसान तरीका है। अगर 3000 रुपये महीने की सिप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू की जाए तो 30 साल में करोड़पति बना जा सकता है। यहां पर माना जा रहा है कि म्यूचुअल फंड स्कीम 12 फीसदी का रिटर्न दिया हो। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि किन म्यूचुअल फंड स्कीम ने 12 फीसदी का रिटर्न दिया है तो यहां इस खबर के अंत में ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीम की लिस्ट भी दी जा रही है।
जानिए 25 साल में कैसे बन सकते हैं करोड़पति
अगर आप 25 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा निवेश राशि बढ़ानी होगी। अगर आप 25 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 5500 रुपये महीने की सिप शुरू करनी होगी। अगर 12 फीसदी का रिटर्न औसतन हर साल मिले तो 25 साल में आसानी से करोड़पति बना जा सकता है।
अब जानिए 20 साल में करोड़पति कैसे बना जा सकता है
अगर आप 20 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा निवेश राशि और बढ़ानी होगी। अगर आप 20 साल में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपको 10,000 रुपये महीने की सिप शुरू करनी होगी। अगर 12 फीसदी का रिटर्न औसतन हर साल मिले तो 20 साल में आसानी से करोड़पति बना जा सकता है।
टॉप 12 म्यूचुअल फंड स्कीम, जिन्होंने दिया है 12 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 25.08 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- पीजीआईएम मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.95 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.88 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.53 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.53 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.31 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- क्वांट स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.02 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एडलवाइस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 21.72 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- इंवेस्को मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 21.60 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 20.64 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन इंडस्ट्री ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 20.45 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 18.13 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : एनएवी 15 नवंबर 2021 की है। रिटर्न की गणना भी उसी के अनुसार की गई है।
More From GoodReturns

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल



Click it and Unblock the Notifications