नई दिल्ली, अगस्त 19। म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे अच्छा माध्यम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) है। अगर इस माध्मय से म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाए ताे काफी अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। वहीं सिप माध्यम में निवेश कई तरह से किया जा सकता है। ऐसे में अगर सही तरीका अपनाया जाए तो 1000 रुपये महीने से निवेश शुरू करके भी 1 करोड़ रुपये महीने का फंड तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी इस तरीके को पूरी तरह से समझना चाहते हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर उन म्यूचुअल फंड की लिस्ट भी दी जा रही है, जिन्होंने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
पहले जानिए सिप क्या होती है
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) लगभग उसी तरह होता है, जैसे बैंक या पोस्ट ऑफिस में आरडी होती है। लेकिन सिप में कई खूबियां ज्यादा होती हैं। जैसे सिप को आज शुरू करके कल बंद किया जा सकता है, और ऐसा करने में कोई पेनाल्टी नहीं देनी होती है। वहीं सिप को कितने भी समय के लिए कराया जा सकता है, जबकि आरडी में यह एक तय समय के लिए संभव होता है। म्यूचुअल फंड की अगर किसी स्कीम में सिप चल रही है और आपको पैसों की जरूरत है, तो इस स्कीम से अपनी जरूरत भर का पैसा निकाला जा सकता है। और ऐसा करने के बाद भी आपकी सिप चलती रहेगी। वहीं अगर सिप बंद करने के बाद भी आप अपने निवेश को बनाए रख सकते हैं। ऐसी कई अन्य खूबियां भी सिप में होती हैं।
आइये अब जानते हैं करोड़पति बना सकने वाली प्लानिंग।
1000 रुपये से ऐसे करें सिप की शुरुआत
पहले आप एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चयन करें। यह म्यूचुअल फंड ऐसी होनी चाहिए जिसने पिछले कुछ वर्षों में 12 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया हो। ऐसी ढेर सारी स्कीमें हैं, जिनकी लिस्ट इस खबर के अंत में दी जा रही है।
अब इस अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने की सिप शुरू करें। इस सिप को 30 साल तक चलाएं। वहीं हर साल इस सिप में 12 फीसदी का निवेश बढ़ाते जाएं। जैसे पहले साल 1000 रुपये का निवेश तो अगले साल 1112 रुपये महीने का निवेश। वहीं अगर इस निवेश पर सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिले, तो 30 साल में आराम से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपको लग रहा है कि 30 साल तक लगातार 12 फीसदी का रिटर्न कठिन है, तो आप थोड़ा निवेश बढ़ा कर भी 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। आइये देखते हैं कि अगर 10 फीसदी का रिटर्न मिले तो आपको कितना निवेश करना होगा।
10 फीसदी रिटर्न के साथ करोड़पति बनने की प्लानिंग
- 1200 रुपये महीने की शुरू करें सिप
- 30 साल तक चलाएं इस निवेश को
- हर साल 12 फीसदी निवेश बढ़ाते जाएं
- अगर 10 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड
अगर आप हर साल 12 फीसदी की जगह 10 फीसदी ही अपना निवेश बढ़एंगे तो तैयार होगा 77 लाख रुपये से ज्यादा का फंड।
आइये अब जानते हैं कि अगर 8 फीसदी का रिटर्न मिले तो कितना निवेश करना होगा
8 फीसदी रिटर्न के साथ करोड़पति बनने की प्लानिंग
- 1600 रुपये महीने की शुरू करें सिप
- 30 साल तक चलाएं इस निवेश को
- हर साल 12 फीसदी निवेश बढ़ाते जाएं
- अगर 8 फीसदी का औसत रिटर्न मिले तो तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड
अगर आप हर साल 12 फीसदी की जगह 10 फीसदी ही अपना निवेश बढ़एंगे तो तैयार होगा 76 लाख रुपये से ज्यादा का फंड।
अगर आप हर साल 12 फीसदी की जगह 8 फीसदी ही अपना निवेश बढ़एंगे तो तैयार होगा 58 लाख रुपये से ज्यादा का फंड।
बिना निवेश बढ़ाए कैसे बन सकते हैं करोड़पति
अगर आप हर साल निवेश को नहीं बढ़ाना चाहते हैं तो आप 30 साल तक 3000 रुपये महीने का निवेश करें और इस पर सालाना औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे तो आपके पास तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड।
10 फीसदी रिटर्न के साथ कितना करना होगा निवेश
वहीं अगर आप हर साल निवेश को नहीं बढ़ाना चाहते हैं और आपको लगता है कि 12 फीसदी का रिटर्न मिलना कठिन है, तो आप 30 साल तक 4400 रुपये महीने का निवेश करें। अगर इस निवेश पर सालाना औसतन 10 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे तो आपके पास तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड।
8 फीसदी रिटर्न के साथ कितना करना होगा निवेश
वहीं अगर आप हर साल निवेश को नहीं बढ़ाना चाहते हैं और आपको लगता है कि 12 फीसदी का रिटर्न मिलना कठिन है, तो आप 30 साल तक 6700 रुपये महीने का निवेश करें। अगर इस निवेश पर सालाना औसतन 8 फीसदी का रिटर्न मिलता रहे तो आपके पास तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड।
ये हैं सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 23.11 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 22.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 22.11 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- पीजीआईएम इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 21.38 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 21.06 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 20.90 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एडलवाइस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 18.75 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 18.47 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 18.45 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने बीते 5 साल में औसतन 17.53 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीम का यह रिटर्न 18 अगस्त 2021 की एनएवी के आधार पर बताया जा रहा है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
