Bhagwan Birsa Munda Swarojgar Yojana : मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के नागरिकों की सहायता करने के उद्देश्य से भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है। प्रदेश सरकार इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को नए कारोबार शुरू करने के लिए कम ब्याज दरों में लोन उपलब्ध करा रही है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के लाभ की बात करें तो फिर इस योजना के तहत एसटी के लोगों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। इस योजना के तहत लोन प्राप्त करने वाले लाभार्थी आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकते है।

इस योजना के तहत सरकार की तरफ से बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर 5 प्रतिशत सालाना की दर से अधिक से अधिक 7 सालों के लिए नियमित ऋण भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।
इस योजना के तहत अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति नया व्यवसाय शुरू करने के लिए 50 लाख रु तक का लोन कम ब्याज दर पर प्राप्त कर सकता है।
सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश के निवासी ले सकते हैं। अगर आप एसटी वर्ग के है तो फिर इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है। वही, 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीज के आवेदक ही इस योजना में पात्र होंगे। आवेदक का 8वीं पास होना जरूरी है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे- आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शादी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड, समग्र आईडी, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, प्रोजेक्ट का कोटेशन, किरायानामा, ईमेल आईडी, आवेदक का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि।
अगर हम भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में आवेदन प्रोसेस की बात करें तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट समस्ट डाॅट एमपीआॅनलाइन डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाना है। होम पेज पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें आपको ऊपर प्रोफाइल बनाएं का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आपको क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें पूछ गई सभी जानकारियों को भरना है और नेक्स्ट पर क्लिक करना है। इसके साथ आपको प्रोफाइल डिटेल्स का पेज ओपन होगा, यह पर आपको सभी जरूरी जानकारी दोबारा भरकर प्रोफाइल बनायें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन करें। इसमें आपको ई-केवाईसी करने के बाद लोन के लिए आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद नए पेज में दिखाई दे रहे लोन के लिए नवीन आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद नया पेज ओपन होगा यह पर आपको पूछी गई जानकारियों को भरना है इसके बाद सहमति के लिए एक चेक बॉक्स पर क्लिक करने के बाद सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। अगले पेज में आपको योजना नाम, बैंक डिटेल भरकर सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको अगले पेज में दर्ज की गई जानकारी दिखाई देगी। इसको चेक करने के बाद आपको सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा। अगले पेज में बिजनेस से जुड़ी जानकारी दर्ज करके सेव एंड नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको फिर मांगे गए सभी दस्तावेज को अपलोड करना होगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद लास्ट में सबमिट कर देना है। इस तरह आप बेहद आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications