MP Government Scheme: मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश की लड़कियों के प्रति समाज की सकारात्मक सोच, शिक्षा और उनके बेहतर फ्यूचर के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम लाड़ली लक्ष्मी योजना है।
इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि को किस्तवार विभाजित किया है, जो बच्चों के जन्म से लेकर स्नाकोत्तर की शिक्षा तक निम्न अनुसार दी जाती है, जैसे - 6वीं में 2,000 रूपये, 9वीं में 4,000 रूपये, 11वीं और 12वीं में 6,000 रूपये, स्नातक के पहले व दूसरे वर्ष में 25 हजार रु एवं 21 साल के बाद 1 लाख रु की सहायता राशि दी जाएगी।

मध्यप्रदेश सरकार के तरफ से लाड़ली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगों को बेटियों के प्रति जागरूक करना और समाज में बेटियां भी बेटों से कम नहीं होती है, इस सोच का विकास करना है।
इस योजना में पात्र होने के लिए बालिका को मध्य प्रदेश की निवासी होना जरूरी है। आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे आता हो। वो इस योजना के लिए पात्र है। अगर बालिका को गोद लिया है तो फिर इस सन्दर्भ में उसका गोद लेने का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए राशन कार्ड, माता-पिता का पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बालिका का टीकाकरण कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण / पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि दस्तावेज की जरूरत होगी।
मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के जरूरी बिंदु की बात करें, तो इस योजना का फायदा राज्य के गरीब परिवार के लोग ले सकते है। इस योजना में आवेदन एक परिवार की अधिकतम 2 बेटियां आवेदन कर सकती है। बेटी के जन्म के 1 वर्ष के भीतर इस योजना में आवेदन करना होता है।
इस योजना में गोद ली हुई बेटी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास बेटी के गोद लेने का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। लाडली लक्ष्मी योजना की आखिरी किस्त बेटी के 21 साल पूर्ण होने पर ही दी जाती है। सरकार की तरफ से अंतिम किस्त के रूप में 1 लाख रूपये योजनान्तर्गत दिए जाते है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प का आपको चयन करना है। इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेंगे।
आपको नए पेज में इस योजना से जुड़ी टर्म एंड कंडीशन दी रहेगी। इसके साथ ही जरूरी डाक्यूमेंट का विवरण भी दिया रहेगा। इसके बाद आपको कुछ स्वघोषणा को स्वीकार करना होगा। इसके बाद आगे बढ़े ऑप्शन का चयन करना है।
इसके बाद आपने लाड़ली की समग्र आईडी, लाड़ली के फैमिली की समग्र आईडी एवं प्रथम / द्वितीय एवं जुड़वाँ लाड़ली के ऑप्शन का चयन करना है। आपको इसके बाद फेच करने के लिए समग्र से जानकारी प्राप्त करें ऑप्शन का चयन करना है। इसके बाद आपको आगे बढ़े वाले विकल्प का चयन करना है।
अब आपके सामने मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। इसके साथ ही आपको मांगें गए सभी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
अब आप ऑनलाइन फॉर्म को सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक सन्दर्भ संख्या मिलेगी। जिस फॉर्म को आपको संभालकर रखना है। क्योंकि आप इस सन्दर्भ आईडी से बाद में अपने आवेदन फॉर्म का स्टेटस चेक कर पायेंगें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
