MP : राज्य सरकार मुख्य मंत्री अविवाहिता पेंशन योजना चला रही है। राज्य सरकार की इस योजना का मकसद अविवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है।
मुख्य मंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के माध्यम से हर महीने महिलाओं को आर्थिक मदद के तौर पर पेंशन उपलब्ध करवाई जाती है। सरकार की इस योजना का फायदा 50 साल से ज्यादा आयु की महिलाओं को मिलता है। आज हम आपको इस योजना की जानकारी दे रहे हैं तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

अगर हम इस योजना में आवेदन की शर्तें की बात करें तो फिर आवेदक महिला का एमपी का मूल निवासी होना जरुरी है। आवेदक महिला की आयु न्यूनतम 50 साल हो और महिला आयकरदाता न हो।
इस योजना का फायदा किन्हें मिलेगा
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का फायदा सभी महिलाओं को दिया जायेगा। मुख्य मंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत अवविवाहित महिलाओं को 600 रु हर महीने दिया जाता है।
किन डाक्यूमेंट की होगी जरूरत
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदिका को कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। इसमें मूल निवासी प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, अविवाहित होने का घोषणा पत्र, समग्र आईडी, आयु प्रमाण पत्र, आयकरदाता न होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र, शासकीय कर्मचारी या अधिकारी न हो का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र आदि दस्तावेज शामिल है।
जानिए कैसे करें आवेदन
आवेदककर्ता निर्धारित प्रारूप में योजना के लिए जरूरी डाक्यूमेंट सहित आवेदन संबंधित कार्यालय में जमा कर सकती है। इतना ही नहीं इसके साथ ही महिला समग्र पेंशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। आवेदन करने के बाद आवेदिका को कार्यालय से स्लिप मिलेगी। इसके बाद आपके डाक्यूमेंट की जांच की जाएगी।
आवेदन स्वीकृत होता है तो फिर पेंशन प्रपोजल में हितग्राही का नाम जोड़ा जाएगा। इसके बाद आवेदिका को हर महीने पेंशन उसके बैंक खाते में दी जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications