MP: किसानों को सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत न हो। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार एक योजना चला रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम बलराम तालाब योजना हैं। इस योजना का मकसद बारिश के पानी को संरक्षित करना है। इस योजना के तहत तालाब बनाने के लिए किसानों को अनुदान दिया जाता है।
प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत तालाब का निर्माण किसानों के खेत में ही किया जाता है। बलराम तालाब योजना का फायदा प्रदेश के सामान्य, छोटे और सीमांत किसानों के साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को दिया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना को इसी लिए शुरू किया गया है क्योंकि योजना के जरिए वाटर लेवल को बढ़ाना है साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध हो सके। इसके लिए न केवल खेत पर सिंचाई की जा सकती है, बल्कि इसके साथ ही आस-पास मौजूद कुओं और नलकूपों के जलस्तर को बढ़ाने में भी सहायता मिलती है।
अगर हम सरकार की इस योजना का फायदा लेने के लिए शर्ते की बात करें तो फिर इस योजना का लाभ किसान को सिर्फ एक बार ही मिलेगा। इसके साथ ही तालाब का निर्माण किसान की जमीन पर किया जाएगा।
अगर किसान ने वित्तीय वर्ष 2017-18 अथवा उसके बाद ड्रिप अथवा स्प्रिंकलर की स्थापना की गई हो और वह चालू स्थिति में हो तो फिर वह इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को आवेदन देना होगा। जिला पंचायत द्वारा आवेदन के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाएगी और यह राशि डीबीटी के माध्यम से किसान के खाते में भेजी जाएगी।
सामान्य वर्ग के किसान को लागत का 40 फीसदी अधिकतम लगभग 80,000 रु मिलेगा। लघु सीमांत किसान की बात करें तो फिर इनको लागत का 50 फीसदी अधिकतम 80 हजार रु और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों को लागत का 75 फीसदी अधिकतम 1 लाख रु मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications