MP Govt : मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से छात्रों के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम मध्य प्रदेश आवास सहायता योजना है। अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत इस योजना के लिए पात्र छात्रों को 1000 से लेकर 2000 रु तक की धनराशि प्रति महीने प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत जिले में रहकर अध्ययन कर रहा है छात्रों को 1250 और तहसील में रहकर अध्ययन कर रहे छात्रों को 1000 रु महीने का आवास भत्ता दिया जाता है।
वही, इस योजना के तहत इसे छात्र जो उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे नगरों में रहकर अध्ययन कर रहे हैं उनको आवास भत्ता के रूप में 2000 रु की राशि दी जाती है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता की बात करें तो अगर आप मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी हैं, तो फिर हेतु आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन करने वाले छात्र को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित होना चाहिए।
इस योजना में आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रु या उससे कम होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाले छात्र ने मान्यता प्राप्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय में नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लिया हो वह इस योजना के लिए पात्र हैं।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको जरूरी दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक की डिटेल, मोबाइल नंबर, दसवीं बारहवीं की मार्कशीट, आवेदन करता जिस क्लास में पढ़ रहा है उसका प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सर्टिफिकेट, लैंडलॉर्ड एफिडेविट और एग्रीमेंट, आधार कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश स्टेट स्कॉलरशिप पोर्टल 2.0 की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको आवास सहायता योजना का लिंक दिखाई देगा। आपको इस लिंक का चयन करना होगा।
अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होता है। इसके साथ ही आपसे कुछ दस्तावेज भी मांगे जाते है। जिन दस्तावेज को आपको अपलोड करना होता हैं।
जब आपका फॉर्म पूरी तरह से भरकर कंप्लीट हो जाता है। इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप इस योजना के लिए बेहद ही आसानी से ऑनलाइन की सहायता से आवेदन कर सकते है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
