MP: मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से एक योजना की शुरुआत की गई हैं। प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार प्रदेश के श्रमिकों के बच्चों को पांचवीं कक्षा से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती हैं। आज हम आपको इस योजना की आवेदन की प्रक्रिया बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
इस योजना में पात्र होने के लिए आवेदक का प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। इस योजना का फायदा परिवार का केवल 2 ही बच्चे ही प्राप्त कर सकते है।

सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसमें छात्र द्वारा उत्पन्न की गई कक्षा की अंकसूची, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज, फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर, आय का प्रमाण, आयु का प्रमाण आदि दस्तावेज शामिल है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आवेदन पत्र खुल जायेगा। इसमें आपको पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको चेक फ्रॉम वैलिडेशंस के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। आपको इसके बाद लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको एमपी श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना के अंतर्गत आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर एक आवेदन पत्र प्रदर्शित हो कर आ जायेगा, जिसमें आपको पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपने सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। आपको इसके बाद इस आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लेना होगा।
इस प्रिंट किए गए फॉर्म पर अब आपको खुद के सिग्नेचर, माता पिता के हस्ताक्षर, शिक्षण संस्थान के प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं संस्था की प्रबंधक के सिग्नेचर करवाने होंगे। इसके बाद आपको इस फॉर्म एवं माँगी गयी सभी दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड कारण होगा। इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications