Weather Forecast: देश के कई राज्यों में अब बूंदाबांदी के साथ ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। इसमें दिल्ली एनसीआर सहित यूपी, बिहर और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों में ठंड बढ़ने के बारे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही अगले दो दिनों तक सुबह के दौरान घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि 28-29 नवंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है। कल यानी रविवार को न्यूनतम तापमान बरेली और कानपुर में दर्ज किया गया। यहां सबसे कम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। आज पश्चिमी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। यहां गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती है। वहीं 28 नवंबर को पूर्वी हिस्से व पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहे की संभावना है।

जहां तक बिहार की बात है तो आज पटना समेत कई इलाकों में तड़के सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी प्रभावित हो रही। जिसके चलते हवाई यातायात पर असर नजर आ रहा। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिन अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। रविवार को पटना समेत 14 शहरों में न्यूनतम पारा कुछ ऊपर चढ़ा है। अधिकतम तापमान में भी कई जगह बढ़ोतरी नजर आई। प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान मोतिहारी में रहा, जहां पारा 32.2 डिग्री तक पहुंच गया। पटना में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के अन्य जिलों में पारा ऊपर गया, उनमें भोजपुर में 29.8, गोपालगंज में 31.6, छपरा में 29.8, औरंगाबाद में 27.8, कैमूर में 27.7, बांका में 27, मुजफ्फरपुर में 27.4 दर्ज किया गया। वैशाली में 29.7, बेगूसराय में 29.9, शेखपुरा में 29.7, पूर्णिया में 29.8, अररिया में 31 डिग्री तक पारा चढ़ गया। किशनगंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सूबे में तीन जिले ऐसे रहे जहां पारा नीचे गया। उनमें गया प्रमुख है, जहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान कई जगहों पर पारा ऊपर जा सकता है। राज्य में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री ऊपर जाने के आसार हैं। रविवार को गया दूसरे दिन भी सबसे ठंडा रहा। इस जिले में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
वहीं दिल्ली-एनसीआर में हवा फिर से गंभीर हो गई है। यहां एक्यूआई 400 के लगभग दर्ज किय गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज हवा की गति 4-16 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से बहेगी। वहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं तापमान 10 डिग्री के नीचे जा चुका है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर भी बारिश देखने को मिल रही है। भोपाल सहित सीहोर मार्ग पर बारिश देखने को मिली है। बारिश के बाद से मौसम साफ हो गया है और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। बता दें कि रविवार को प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। खरगोन, रतलाम, इंदौर, धार, उज्जैन सहित आसपास के जिलों में रविवार को बारिश देखने को मिली। यहां भोपाल में बादल छाए रहे। भोपाल के अलावा बैरागढ़ व आसपास के क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications