नई दिल्ली, सितंबर 11। शेयर बाजार में अगले चाल कैसी रहेगी, यह उस हफ्ते होने वाली बड़ी घटनाओं से जाना जा सकता है। अगले हफ्ते कई बड़ी घटनाएं हो सकती है, ऐसे में इसी नजरिए से शेयर बाजार की चाल को समझा जा सकता है। आइये जानते हैं कि अगले हफ्ते की शुरुआत कैसी हो सकती है।
आईआईपी के सोमवार को आ रहे आंकड़े
हफ्ते के पहले ही दिन जुलाई के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े जारी होने जा रहे हैं। इससे पता चलेगा कि देश में कारोबारी हालचाल कैसा है। इसके अलावा अगले हफ्ते कुछ और भी होगा। इसके अलावा बुधवार को थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े भी जारी होंगे। आज कल महंगाई पर जानकारों की ज्यादा नजर है। ऐसे में इस दिन महंगाई के आंकड़ों पर ठीक से नजर रखने की जरूरत होगी।
जानिए जानकारों की राय
शेयर बाजार की एक बड़ी ब्रोकरेज कंपनी जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा वैश्विक बाजारों के रुझान के अलावा कुछ महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़े से भी तय होगी। सप्ताह के दौरान मुद्रास्फीति के अलावा विनिर्माण और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने वाले हैं। इसके अलावा विदेशी कोषों का प्रवाह और डॉलर के मुकाबले रुपये का उतार-चढ़ाव भी शेयर बाजार पर असर डालेगा।
जानिए दूसरे जानकार की राय
वहीं सैमको सिक्योरिटीज के बाजार परिप्रेक्ष्य प्रमुख अपूर्व सेठ के अनुसार वैश्विक बाजारों को बेसब्री से अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार है। इन आंकड़ों पर अभी सभी की निगाह रहेगी है। इसके आधार पर ही पता चलेगा कि अमेरिका का फेडरल रिजर्व का आगे कितने और कठोर कदम उठाएंगा या नरम रुख अपनाएगा। वहीं कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों का उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये का रुख भी शेयर बाजार की धारणा को प्रभावित कर सकता है। हालांकि रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा का कहना है कि शेयर बाजारों में अभी तेजी का रुख जारी रह सकता है।
जानिए कैसा रहा है बीता हफ्ता
वहीं बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 989.81 अंक (1.68 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ था। इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 293.90 अंक (1.67 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
