नई दिल्ली, मार्च 27। शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। अगर यह जानना है कि अगले हफ्ते शेयर की चाल कैसी रहेगी, तो यहां पर पूरी जानकारी दी जा रही है। यहां पर यह भी बताया जा रहा है कि कौन से सेक्टर तगड़ी कमाई करा सकते हैं।
जियो पॉलटिकल चिंताओं के बीच ऊर्जा और दवा क्षेत्र की कंपनियों में होने वाली खरीदारी के चलते अगले हफ्ते शेयर बाजार की धारणा पॉजिटिव रुख दिख सकता है। अगले सप्ताह चालू वित्तीय वर्ष भी खत्म हो जाएगा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के उप शोध प्रमुख देवर्श वकील का कहना है कि अधिकतर समूहों के सूचकांक बढ़त बनाए हुए हैं और सकारात्मक संकेत भी दे रहे हैं। लेकिन इनर्जी, फार्मा और मीडिया समूह में सर्वाधिक तेजी का अनुमान है। इनके अनुसार बैंकिंग समूह में भी अगले सप्ताह तेजी में रह सकती है। इनके अनुसार अगर वैश्विक स्तर पर कोई बड़ी घटना नहीं हुई तो मंझोली और छोटी कंपनियों में भी निवेश देखने को मिलेगा।
पिछले हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में रही थी मामूली गिरावट
बीते हफ्ते शेयर बाजार में रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते नकारात्मक माहौल देखने को मिला था। इसके चलते बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 0.9 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.8 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस गिरावट का कारण रूस और यूक्रेन तनाव के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से 5,344 करोड़ रुपये की बिक्री के अलावा घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से की गई 2,821 करोड़ रुपये की बिक्री भी कारण रही है।
जानिए किस रेंज में रह सकता है शेयर बाजार
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका के अनुसार निफ्टी गत छह दिन से 17,000-17,400 अंक के बीच के स्तर पर है और इसके उपर होने पर बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है। बाजार को लेकर हमारी धारणा सकारात्मक है और अनुमान है कि जल्द ही यह 17,600 से 17,750 अंक के बीच आ जाएगा। इनके अनुसार धातु, ऊर्जा, आईटी और मीडिया समूह जैसे दिग्गज क्षेत्र बाजार को समर्थन दे रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
