
RBI ने मौद्रिक नीति समिति की 2 दिन तक चली बैठक के बाद गुरुवार को इसमें लिए गए फैसले के ऐलान किया है।आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तरफ से बताया गया है कि मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय किया है। आइए जानते हैं इस बैठक के बाद गवर्नर की घोषणाओं पर जानकारों की क्या राय है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट डॉ वीके विजयकुमार के मुताबिक, रेपो रेट पर मौद्रिक नीति समिति का फैसला और रुख समायोजन की वापसी के रूप में अपेक्षा के अनुरुप आया है।
उन्होंने कहा कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास की टिप्पणी को सकारात्मक रूप से देखा जा सकता है।आरबीआई का फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए सीपीआई मुद्रास्फीति का अनुमान 5.1 फीसदी पर आ गया है, जो पिछली बैठक में अनुमानित 5.2 फीसदी से कम है।
एचडीएफसी बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट अभीक बरुआ ने कहा है कि आरबीआई ने नीतिगत दर और रुख दोनों को अपरिवर्तित रखते हुए इस बार मौद्रिक नीति समिति की बैठक में यथास्थिति बनाए रखा है।
अभीक बरुआ ने कहा है कि पहली तिमाही में केंद्रीय बैंक ने वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित करके 8 फीसदी कर दिया है, जबकि अपना जो सालाना पूर्वानुमान है। इसको 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है, जो हमारे 6 - 6.2 फीसदी के अनुमान से ज्यादा है।
प्रोफेक्टस कैपिटल लिमिटेड के केवी श्रीनिवासन की तरफ से कहा गया है कि रिजर्व बैंक का रेपो रेट को होल्ड रखना वृद्धि में तेजी का संकेत है। उन्होंने कहा चौथी तिमाही में अप्रत्याशित रूप से तेज जीडीपी वृद्धि और ब्याज दर में स्थिरता पूंजीगत व्यय चक्र में गति लाएगा।
श्रीराम फाइनेंस के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी पराग शर्मा की तरफ से कहा गया है कि पिछले 2 सालों में केन्द्रीय बैंक के उपायों और इंडियन इकोनॉमी के लचीलेपन के परिणामस्वरूप मुद्रास्फीति को रोकने में देश को प्रेरणादायक सफलता मिली है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें



Click it and Unblock the Notifications