नई दिल्ली, जुलाई 21। राज कुंद्रा आजकल पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार हैं। उन पर ऐसी फिल्में बनाने और इनके जरिए पैसे कमाने का आरोप है। आज से कुछ साल पहले जब राज कुंद्रा ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की थी, तो चर्चा में आए थे। हालांकि यह कम ही लोगों को पता होगा कि यह उनकी दूसरी पत्नी हैं। लेकिन उसके बाद से राज कुंद्रा अक्सर चर्चा में रहने लगे थे। यह बात अलग है कि उनकी चर्चा अक्सर अच्छे कामों के लिए नहीं होती थी। आजकल जैसे पोर्न फिल्मों के कारोबार से जुड़े होने के आरोप में वह गिरफ्तार हैं। ऐसे में अगर उनके बचपन से अभी तक के बारे में जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। आइये जानते हैं एक बस कंडेक्टर का कॉलेज ड्रॉपआउट बेटा कैसे करोड़ों में खेलने लगा।
लंदन में हुआ था जन्म
राज कुंद्रा का जन्म लंदन में हुआ था। उनके पिता काफी साल पहले पंजाब से लंदन गए थे और वहां पर बस कंडक्टर का काम करने लगे थे। वहीं उनकी माताजी एक दुकान में काम करती थीं। इसके बाद उनके पिता ने अपना एक छोटा सा कारोबार शुरू किया। हालांकि यह काम राज कुंद्रा को पसंद नहीं आया और उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा।
जानिए राज ने कहां से शुरू किया कारोबार
राज कुंद्रा ने अपनी पढ़ाई को पूरा नहीं किया और कॉलेज ड्रॉपआउट होकर अपना पहला कारोबार पश्मीना शॉल का शुरू किया। राज कुंद्रा ने 18 साल की उम्र में नेपाल से पश्मीना शॉल लाकर ब्रिटेन में बेचना शुरू किया। ब्रिट्रेन में यह बड़े बड़े फैशन हाउस को यह पश्मीना शॉल बेचने लगे। धीरे धीरे यह काम ठीक ठाक चलने लगा तो इसके बाद इन्होंने दुबई में हीरों के कारोबार शुरू किया। बाद में उनका यह कारोबार भी अच्छा चलने लगा। इसके बाद जब इनके पास काफी पैसा हो गया तो इन्होंने मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री में पैसा लगाना शुरू किया।
कितनी कंपनियों में राज कुंद्रा की हिस्सेदारी
जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा इस वक्त ब्रिटेन में 10 कंपनियों में हिस्सेदारी रखते हैं। यह कंपनिंया ट्रेडिंग, कंस्ट्रक्शन से लेकर रियल एस्टेट, एनर्जी, स्टील, शेयर, मीडिया, स्पोर्ट्स और गोल्ड ट्रेडिंग के कारोबार में सक्रिय हैं। 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने उनको 198वां सबसे अमीर ब्रिटिश एशियन होने का खिताव दिया था।
जानिए कितनी है कमाई राज कुंद्रा की कमाई
एक जानकारी के अनुसार राज कुंद्रा की वार्षिक कमाई करीब 750 करोड़ रुपये (10 करोड़ डॉलर) की है। वहीं उनके बारे में बताया जाता है कि उनकी नेटवर्थ 2,800 करोड़ रुपये के करीब है। राज कुंद्रा कारों के बड़े शौकीन हैं और उनके पास ब्रांडेड और लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है।
शिल्पा शेट्टी हैं उनकी दूसरी पत्नी
राज कुंद्रा ने जब से फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शादी की है, उनकी चर्चा ज्यादा होने लगी है। हालांकि यह कम ही लोगों को पता है कि यह उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी से उनका तलाक हो चुका है। बताया जाता है कि सगाई के समय राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को लगभग 4 करोड़ रुपये की अंगूठी दी थी। वहीं शादी के बाद पहली एनवर्सरी पर शिल्पा शेट्टी को बुर्ज खलीफा में करोड़ों का फ्लैट दिलाया था। इसके अलावा राज कुंद्रा अभी तक शिल्पा शेट्टी के लिए एक फ्लैट लंदन में भी खरीद चुके थे। वहीं शिल्पा शेट्टी की मांग पर राज कुंद्रा ने उनके लिए मुम्बई में एक सी-फेसिंग घर खरीदा है।
राज कुंद्रा पहले भी आ चुके हैं विवाद में
ऐसा नहीं है कि राज कुंद्रा का यह पहला विवाद है। इसके पहले भी वह विवादों में घिर चुके हैं। वर्ष 2009 में राज कुंद्रा ने आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स टीम में पैसा लगाया था। आईपीएल के पहले टुर्नामेंट को इसी ने जीता था। लेकिन यहां पर सट्टेबाजी का विवाद सामने आया और राज कुंद्रा को दोषी पाया गया। इसके बाद उन पर आजीवन क्रिकेट से दूर रहने का प्रतिबंधित लगाया गया।
बिटकॉइन घोटाले में राज कुंद्रा का नाम आया
2017 में एक टेक्सटाइल कंपनी ने राज कुंद्रा पर 24 लाख रुपये की बिटक्वाइन धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। वहीं पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा और बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स बिटकॉइन में पैसा निवेश करने के नाम पर घोटाला की जद में आए थे। इन लोगों पर कार्रवाई के बाद काफी पैसा मिला था। बताया जाता है कि घोटाला करीब 2000 करोड़ रुपये का था।


Click it and Unblock the Notifications