नई दिल्ली, जून 22। आज डीजल और पेट्रोल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आज दिल्ली में पेट्रोल का रेट 28 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 97.50 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं डीजल का रेट 26 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 88.23 रुपये प्रति लीटर हो गया। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 97.50 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 88.23 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 97.38 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 91.08 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 103.63 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 95.72 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.83 रुपये प्रति लीटर पर है।

कीमत तय करने का ये है आधार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है और बाद इसके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं। यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं।
जानिए पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।

पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन महंगा करता है ईंधन
देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications