Petrol और Diesel Rate : आज मिली दोनों में राहत

नई दिल्ली, जुलाई 19। आज पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की गई। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 101.84 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं डीजल का रेट 89.87 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। इस प्रकार आज सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी न करके लोगों को राहत प्रदान की है। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

Petrol rate

जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट

-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर है।

-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.08 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 93.02 रुपये प्रति लीटर पर है।

-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 97.45 रुपये प्रति लीटर पर है।

-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.49 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर पर है।

Petrol rate1

कीमत तय करने का ये है आधार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है और बाद इसके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं। यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं।

जानिए पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।

Petrol rate2

पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन महंगा करता है ईंधन

देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+