
Latest market cap of top 10 companies : मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप बीते हफ्ते 1,87,808.26 करोड़ रुपये कम हो गई है। यानी निवेशकों का इतना पैसा डूब चुका है। सबसे ज्यादा नुकसान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,538.64 अंक (2.52 प्रतिशत) गिरावट के साथ बंद हुआ था।
ये हैं पैसा डुबाने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते आईटीसी को छोड़कर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियां में शामिल अन्य कंपनियों की मार्केट कैप में गिरावट आई है। बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 37,848.16 करोड़ रुपये कम होकर 8,86,070.99 करोड़ रुपये बची है। वहीं रिलायंस की मार्केट कैप 36,567.46 करोड़ रुपये की गिरावट के बाद 16,14,109.66 करोड़ रुपये रह गई है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 36,444.15 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 12,44,095.76 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 20,871.15 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,71,365.94 करोड़ रुपये बची है। इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 15,765.56 करोड़ रुपये घटकर 5,86,154.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इन्फोसिस की मार्केट कैप 13,465.86 करोड़ रुपये के नुकसान के बाद 6,52,862.70 करोड़ रुपये बची है। एयरटेल की मार्केट कैप 10,729.2 करोड़ रुपये घटकर 4,22,034.05 करोड़ रुपये बची है। एसबीआई की मार्केट कैप 8,879.98 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,64,927.66 करोड़ रुपये रह गई है। हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 7,236.74 करोड़ रुपये घटकर 5,83,697.21 करोड़ रुपये बची है।
केवल आईटीसी ने कराया है फायदा
वहीं आईटीसी की मार्केट कैप 2,143.73 करोड़ रुपये बढ़कर 4,77,910.85 करोड़ रुपये पर के स्तर पर आ गई।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।

मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस 16,14,109.66 करोड़ रुपये
टीसीएस 12,44,095.76 करोड़ रुपये
एचडीएफसी बैंक 8,86,070.99 करोड़ रुपये
इन्फोसिस 6,52,862.70 करोड़ रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 5,86,154.58 करोड़ रुपये
हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,83,697.21 करोड़ रुपये
आईटीसी 4,77,910.85 करोड़ रुपये
एचडीएफसी 4,71,365.94 करोड़ रुपये
एसबीआई 4,64,927.66 करोड़ रुपये
एयरटेल 4,22,034.05 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
