Future of IT stocks : अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो आईटी कंपनियों के बारे में जरूर जानते होंगे। देश की टॉप 5 आईटी कंपनियां निवेशकों को कई साल से भारी मुनाफा कराती रही हैं। लेकिन जिन लोगों ने इस साल जनवरी के बाद निवेश किया है, उनको भारी नुकसान हो रहा है। आइये जानते हैं इन टॉप 5 आईटी कंपनियों के बारे में।
किस नजरिए से चेक करें आईटी शेयर
आमतौर पर कंपनियों की भविष्य की कमाई और मौजूदा रेट के आधार पर यह देखने की कोशिश की जाती है कि शेयर किस वैल्यू पर ट्रेड कर रहा है। अगर इस मानक पर देश की टॉप 5 आईटी कंपनियों को देखा जाए तो इनको अभी भी महंगा माना जा सकता है। हालांकि 2022 की जनवरी से अभी तक आईटी कंपनियों के शेयर काफी टूट चुके हैं। लेकिन आंकड़े इन शेयरों को अभी भी महंगा बता रहे हैं। भारत की टॉप 5 आईटी कंपनियों का 1 साल का फॉरवर्ड प्राइस-अर्निंग (पीई) अनुपात औसत 10-वर्षीय फॉरवर्ड पीई से अभी भी ज्यादा है।

पहले जानिए टीसीएस के बारे में
टीसीएस देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। इसका 1 साल का फॉरवर्ड प्राइस-अर्निंग (पीई) अनुपात इस वक्त 25.27 है। वहीं औसत 10-वर्षीय फॉरवर्ड पीई 21.68 है। यानी एक साल का पीई अभी भी 10 साल के फॉरवर्ड पीई अनुपात से करीब 3.60 अधिक है। वहीं यह शेयर इस साल जनवरी 2022 से अभी तक करीब 17 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है।
अब जानिए इनफोसिस के बारे में
इनफोसिस भी देश की बड़ी आईटी कंपनियों में एक है। इसका 1 साल का फॉरवर्ड प्राइस-अर्निंग (पीई) अनुपात इस वक्त 22.60 है। वहीं औसत 10-वर्षीय फॉरवर्ड पीई 18.63 है। यानी एक साल का पीई अभी भी 10 साल के फॉरवर्ड पीई अनुपात से करीब 3.97 अधिक है। वहीं यह शेयर इस साल जनवरी 2022 से अभी तक करीब 25 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है।
अब जानिए विप्रो के बारे में
विप्रो भी देश की बड़ी आईटी कंपनियों में एक है। इसका 1 साल का फॉरवर्ड प्राइस-अर्निंग (पीई) अनुपात इस वक्त 16.72 है। वहीं औसत 10-वर्षीय फॉरवर्ड पीई 16.60 है। यानी एक साल का पीई अभी भी 10 साल के फॉरवर्ड पीई अनुपात से करीब 0.12 अधिक है। वहीं यह शेयर इस साल जनवरी 2022 से अभी तक करीब 47 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है।

अब जानिए एचसीएल के बारे में
एचसीएल भी देश की बड़ी आईटी कंपनियों में एक है। इसका 1 साल का फॉरवर्ड प्राइस-अर्निंग (पीई) अनुपात इस वक्त 17.39 है। वहीं औसत 10-वर्षीय फॉरवर्ड पीई 15.41 है। यानी एक साल का पीई अभी भी 10 साल के फॉरवर्ड पीई अनुपात से करीब 1.99 अधिक है। वहीं यह शेयर इस साल जनवरी 2022 से अभी तक करीब 26 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है।
अब जानिए टेक महिन्द्रा के बारे में
टेक महिन्द्रा भी देश की बड़ी आईटी कंपनियों में एक है। इसका 1 साल का फॉरवर्ड प्राइस-अर्निंग (पीई) अनुपात इस वक्त 15.42 है। वहीं औसत 10-वर्षीय फॉरवर्ड पीई 15.28 है। यानी एक साल का पीई अभी भी 10 साल के फॉरवर्ड पीई अनुपात से करीब 0.13 अधिक है। वहीं यह शेयर इस साल जनवरी 2022 से अभी तक करीब 26 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है।

आईटी स्टॉक्स पर ये है जानकार की राय
रिलायंस सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड मितुल शाह के अनुसार आईटी कंपनियां इस वक्त कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने, उनको रोकने के लिए वेतन बढ़ाने के अलावा महंगी वीसा फीस के साथ ज्यादा ट्रेवल खर्च से जूझ रही हैं। इसके अलावा मंदी का खतरा भी है। ऐसे में अभी एक से दो तिमाही दबाव भरे रह सकते हैं। लेकिन इनका मानना है कि आईटी कंपनियां अच्छी हैं, इनके रेट भी काफी गिर एक हैं, ऐसे में अगर थोड़ा और गिरावट दिखे तो खरीद के मौके बन सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications