नई दिल्ली, जून 26। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार फिर से गिरावट दर्ज हुई है। यह लगातार तीसरा हफ्ता है, जबकि इसमें कमी आई है। इस बार विदेशी मुद्रा भंडार में 5.87 अरब डालर की हुई है गिरावट दर्ज हुई है।

कमजोर या मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार का मतलब
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
जानिए अब कितना बचा है विदेशी मुद्रा भंडार
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 17 जून 2022 को खत्म हुए हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.87 अरब डॉलर कम हुआ है। इस गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार घट कर अब 590.588 अरब डॉलर बचा है। वहीं इससे पिछले सप्ताह (10 जून 2022 को समाप्त सप्ताह में) विदेशी मुद्रा भंडार 4.599 अरब डॉलर घटकर 596.458 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 27 मई को खत्म हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 3.854 अरब डॉलर बढ़कर 601.363 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.32 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.03 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 590,588 बिलियन डॉलर
- रूस 582,300 बिलियन डॉलर
जानिए इस गिरावट की मुख्य वजह
10 जून को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों या फॉरेन करेंसी असेट में आई गिरावट है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण घटक है। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) 5.362 अरब डॉलर घटकर 526.882 अरब डॉलर रह गया था। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी घटा
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 25.8 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 40.584 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 23.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.155 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार भी 1.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.968 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications