सोने की कीमतों में आज गिरावट आई है, दूसरी ओर चांदी भी लुढ़की। मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में आज गिरावट आई है, दूसरी ओर चांदी भी लुढ़की। मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोने में 68 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,547 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर मांग और रुपये में तेजी के कारण सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 68 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये में तेजी और कमजोर वैश्विक कीमतों के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट आई है। पटेल ने कहा कि भारत में घरेलू बाजारों में मांग नहीं होने के कारण सोने की कीमतों में दबाव बना हुआ है।
भारतीय रुपये में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की बढ़त देखी जा रही थी, जिससे एक डॉलर का भाव 71.66 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था। रुपये में यह तेजी विदेशी पूंजी के इनफ्लो और घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त के कारण देखी गई है। भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उधर चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी में मंगलवार को 39 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,161 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि सोमवार को चांदी 45,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी आने से चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो मंगलवार को न्यूयॉर्क में सोना 1,455.30 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई थी। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
