
How far will the rate of gold go: सोना और चांदी का रेट काफी तेजी से ऊपर जा रहा है। आज भी सोना और चांदी के रेट ने अपना ऑलटाइम हाई बनाया है।
आज जहां सोने का रेट 61646 रुपये के ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ है, वहीं चांदी का रेट 76464 रुपये के ऑल टाइम हाई के स्तर पर बंद हुआ है। जानकारों का मानना है कि इस साल सोना और कमाई कराएगा। वैसे इस साल जनवरी से लेकर अभी तक सोना करीब 15 फीसदी की कमाई करा चुका है।
चेन्नई स्थिति कामा ज्वैलरी के एमडी कॉलिन शाह के अनुसार सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी, सोना और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही हैं। सोना करीब 2,080 डॉलर प्रति औंस और चांदी 26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर हैं।
शाह के अनुसार दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी मुख्य रूप से यूएस-फेड के फैसले के चलते आई है। साथ ही अमेरिका में डिफॉल्ट का खबरा और धीमी आर्थिक वृद्धि के बारे में चिंताओं के कारण डॉलर और सोने/चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को नीतिगत दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की। इसके बाद सोने की कीमत 2,080 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। शाह ने कहा कि यूएस फेड द्वारा दरों में बढ़ोतरी ने डॉलर पर दबाव डाला है। 2023 के बाद के हिस्से में हल्की मंदी की आशंका ने सोने की कीमतों को बढ़ने में मदद की है।
शाह के मुताबिक, मौजूदा सेटअप ने सोने और चांदी जैसे सेफ हेवन इनवेस्टमेंट के आकर्षण को बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 2,090-2,100 डॉलर/औंस और 62,500-62,750/10 ग्राम तक जाने की उम्मीद है। चांदी की कीमतें 77,600-77,800 रुपये प्रति किलो और 26.50-27/औंस तक पहुंचने की संभावना है।

इसके अलावा एलकेपी सिक्योरिटी के जतिन त्रिवेदी के अनुसार जोखिमपूर्ण संपत्तियों में कमजोर प्रदर्शन के चलते सोने में निवेश किया जा सकता है। त्रिवेदी ने कहा कि वित्त वर्ष 23 में सोने की कीमतें घरेलू बाजारों में 52,000 रुपये से 60,000 रुपये हो गईं। इस प्रकार करीब 15 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है। रूस और यूक्रेन में तनाव और बढ़ने के चलते पोर्टफोलियो में सोना मजबूत रिटर्न देने वाला इंवेस्टमेंट बन कर उभरा है।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से जहां वैश्विक स्तर पर मुद्रास्फीति अभी भी काफी ऊपर है और ब्याज दर बढ़ने का सिलसिला जारी है। उनके अनुसार सोना अभी भी रिटर्न के मामले में आकर्षक है। त्रिवेदी के अनुसार वर्ष 24 के अंत तक सोने की कीमतें आसानी से 66,000 रुपये से लेकर 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications