Sahara Refund: अब तक किय गया 80,000 करोड़ रु का दावा, कोर्ट ने दिए सिर्फ 5000 करोड़

Sahara Money Refund Status: आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोर्टल लॉन्च किया था जिसके जरिए अब सहारा समिति में लगाए गए पैसों का रिफंड ले सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस पोर्टल के जरिए करीब 80000 करोड रुपए का क्लेम किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए निवेशक अब 19,999 रुपए तक का क्लेम कर सकते हैं। नमक सेबी के पास भी सहारा ग्रुप के 25,000 करोड़ रुपए है।

उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 5000 करोड़ रुपए निवेशकों को दिए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार सरकार बाकी के 20,000 करोड़ रुपए निकलवाने के लिए एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट के पास जा सकती है। लेकिन अब लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है की 25000 करोड़ के बाद बाकी के 55000 करोड़ रुपए कहां से दिए जाएंगे।

money

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक करीब 3 करोड़ इन्वेस्टर्स ने अपने पैसे वापस पाने के लिए सरकार द्वारा लांच किए गए रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है। इस दौरान कुल 80,000 करोड़ रुपए का रिफंड क्लेम किया गया है।

मिलेंगे सबके पैसे

गौरतलब है कि बीएल वर्मा जो कि सहकारिता राज्य मंत्री हैं, उन्होंने राज्यसभा में पहले ही बताया है कि 45 दिनों की में निवेशकों को पैसा लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभी उन्हें 5000 करोड रुपए मिले हैं। वर्मा का कहना है कि रिफंड पोर्टल पर पूरी प्रक्रिया के साथ रिफंड क्लेम करने वाले सभी इन्वेस्टर्स को उनके पैसे लौटाए जाएंगे।

सरकार एक बार फिर लेगी सुप्रीम कोर्ट का सहारा

हालांकि अभी बाजार नियामक सेबी के पास मौजूद 25,000 करोड़ में से बचे 20,000 करोड़ रुपए निकालने के लिए सरकार एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेगी। ऐसा माना जा रहा है कि बाकी की धनराशि इकट्ठा करने के लिए भी सरकार के द्वारा कुछ न कुछ किया जाएगा।

सहारा ने निवेशकों के पैसे एंबी वैली में लगाए थे। आपको बताते चलें कि सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी देश के 22 राज्यों में है। इसके जरिए देश के 4 करोड़ इन्वेस्टर के जरिए करीब 47,240 करोड़ रुपए से ज्यादा की धन राशि जमा कराई गई थी। जिसमें से करीब 28,170 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट सहारा ने अपनी एंबी वैली सोसाइटी में लगाया था।

आपको बता दें की यह क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी 2012 में स्थापित की गई थी और इसके जरिए 1.8 करोड़ इन्वेस्टर से करीब 12,950 करोड रुपए से ज्यादा जमा करवाए गए थे। इस क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के तहत आने वाले पैसे में से करीब 10,255 करोड़ को सहारा ग्रुप ने एंबी वैली में इन्वेस्ट किया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सहारा ग्रुप में 86,376 करोड़ रुपए में से करीब 62,643 करोड़ रुपए सिर्फ एंबी वैली में ही लगा दिए गए। आपको बता दें कि की सहारा ग्रुप ने 88000 करोड रुपए से ज्यादा की इस पूंजी को करीब 9.88 करोड़ इन्वेस्टर्स से जुटाया था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+