नई दिल्ली, जुलाई 13। सभी को लगता है कि वह करोड़पति बन जाएं, लेकिन यह इतना आसान नहीं होता है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि अगर सोच लिया जाए तो करोड़पति बना भी न जा सके। अगर आपके मन में भी सवाल है कि आप करोड़पति बन सकते हैं या नहीं, तो यहां पर उसका उत्तर आसानी से खोज सकते हैं।

रिटर्न के हिसाब से जानिए कैसे बन सकते हैं करोड़पति
इस स्टोरी में रिटर्न के हिसाब से बताया जा रहा है कि आप कैसे 5000 रुपये महीने के निवेश से आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। यह रिटर्न 8 फीसदी से लेकर 12 फीसदी तक का है। बस जरूरत होगी कि आप हर माह 5000 रुपये का निवेश करते जाएं, और देखें कैसे आसानी से करोड़पति बनने का सफर शुरू हो सकता है। पहले यहां पर रिटर्न के हिसाब से कैसे बनेंगे करोड़पति यह बताया गया है, बाद में यह भी बताया गया है कि ऐसा अच्छा रिटर्न कहां पर मिल सकता है।
आइये पहले जानते हैं 8 फीसदी रिटर्न के साथ कैसे बन सकते हैं करोड़पति।
8 फीसदी रिटर्न के साथ ऐसे बन सकते हैं करोड़पति
अगर हर माह निवेश करने पर 8 फीसदी का रिटर्न मिले तो 30 साल में यह 75 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा। ऐसे में 5000 रुपये के निवेश से करोड़पति बनना कठिन होगा। लेकिन अगर 7000 रुपये महीने का निवेश किया जाए और लगातार 30 साल तक 8 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा।
आइये अब जानते हैं कि 9 फीसदी रिटर्न से कितना तैयार होगा फंड
अगर हर माह निवेश करने पर 9 फीसदी का रिटर्न मिले तो 30 साल में यह 92 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा। ऐसे में 5000 रुपये के निवेश से करोड़पति बनना कठिन होगा। लेकिन अगर 6500 रुपये महीने का निवेश किया जाए और लगातार 30 साल तक 9 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा।
अब जानिए 10 फीसदी रिटर्न के साथ कितना तैयार हो जाएगा फंड
अगर 10 फीसदी का रिटर्न मिले तो 5000 रुपये महीने का निवेश 30 साल में आराम से 1 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा ही हो जाएगा। यह फंड करीब 1.14 करोड़ रुपये का होगा।
अब जानिए 11 फीसदी रिटर्न के साथ कितना तैयार हो जाएगा फंड
अगर 11 फीसदी का रिटर्न मिले तो 5000 रुपये महीने का निवेश 30 साल में आराम से 1 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा ही हो जाएगा। यह फंड करीब 1.41 करोड़ रुपये का होगा।
अब जानिए 12 फीसदी रिटर्न के साथ कितना तैयार हो जाएगा फंड
अगर 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो 5000 रुपये महीने का निवेश 30 साल में आराम से 1 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा ही हो जाएगा। यह फंड करीब 1.76 करोड़ रुपये का होगा।
अब जानिए कहां करें निवेश और कितना मिल रहा है रिटर्न
अगर आपको लगता है कि 8 फीसदी से लेकर 12 फीसदी तक का रिटर्न कहां पर मिलेगा, तो म्यूचुअल फंड की स्कीमें शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद भी काफी अच्छा रिटर्न दे रही हैं। अगर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न देखा जाए तो औसतन हर साल 18 फीसदी से लेकर 19 फीसदी तक का है। ऐसे में अगर आपको लगता है कि निवेश शुरू करना है, तो इन टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों पर नजर डाल सकते हैं। वैसे जानकारों की राय है कि पूरा पैसा एक ही स्कीम में नहीं लगाना चाहिए। ऐसे में आप अपने 5000 रुपये महीने को 2 या 3 स्कीमों में बांट कर भी लगा सकते हैं।
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 19.75 फीसदी
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 19.48 फीसदी
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 19.02 फीसदी
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 18.15 फीसदी
- पीजीआईएम मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 18.15 फीसदी
नोट : ये इन म्यूचुअल फंड स्कीमों का बीते 5 साल का औसतन हर साल का रिटर्न है। यानी हर साल 12 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीमें खराब समय के बाद भी रिटर्न दे रही हैं।
नोट : रिटर्न की गणना 12 जुलाई 2022 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications