Know how to multiply money : अगर समझदारी दिखाई जाए तो आराम से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। अगर आपको लगता है कि ऐसा करना संभव नहीं है, तो यहां पर आसानी से इस बात को समझा जा सकता है।
जानिए कैसे तैयार हो सकता है 1 करोड़ रुपये का फंड
लोगों को अगर कहा जाए तो आप करोड़पति हो सकते हैं, तो उसको भरोसा नहीं होता है। ऐसे में अगर करोड़पति बनने के लक्ष्य को दो भागों में बांट लिया जाए तो इसे आसानी से पाया जा सकता है। इसके लिए यहां पर बताया जा रहा है कि अगर एक बार में 5 लाख रुपये का निवेश कर दिया जाए, आराम से करोड़पति बना जा सकता है। यह 5 लाख रुपये कितने दिनों में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इस पैसे का निवेश किस जगह पर किया गया है। लेकिन हम यहां पर केवल म्यूचुअल फंड में निवेश की बात कर रहे हैं। क्योंकि निवेश का यह सबसे बढ़िया तरीका होता है।

जानिए क्यों जरूरी है 1 करोड़ रुपये का फंड
आमतौर पर जैसे जैसे जिंदगी आगे बढ़ती है, तो जिम्मेदारी भी ज्यादा होती जाती है। ऐसे में नौकरी की शुरुआत या करोबार की शुरुआत में कुछ पैसा असानी से बचाया जा सकता है। बस शुरुआत में अगर एक बार 5 लाख रुपये का निवेश कर दिया जाए तो बाद में 1 करोड़ रुपये मिल जाएगा। इससे न तो रिटारमेंट की चिंता रहेगी, न ही आगे आने वाले किसी बड़े खर्च की चिंता सताएगी। क्योंकि इस 1 करोड़ रुपये अगर जमाकर दिया जाएगा तो आराम से हर माह बहुत ही अच्छी कमाई होती रहेगी।
जानिए कैसे म्यूचुअल फंड में 5 लाख रुपये का निवेश बन जाएगा 1 करोड़ रुपये
अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाए तो आराम से 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है। अगर कोई म्यूचुअल फंड स्कीम 12 फीसदी का रिटर्न दे तो 5 लाख रुपये का निवेश 30 साल में 1.44 करोड़ रुपये हो जाएगा। वहीं अगर यह स्कीम 15 फीसदी का रिटर्न दे तो यह फंड 3.26 करोड़ रुपये हो जाएगा। अगर आपको लग रहा है कि इतना रिटर्न नहीं पाया जा सकता है, तो अंत में आपको उन म्यूचुअल फंड स्कीम भी बताई जाएगी, जिन्होंने इससे भी अच्छा रिटर्न दिया है।
Top 10 Midcap Mutual Funds, रिटर्न दिया है बहुत ही अच्छा
अब जानिए टॉप 10 मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों की लिस्ट। यहां पर बताया जा रहा है कि इन स्कीमों ने बीते 5 साल में हर साल औसतन कितना रिटर्न दिया है।
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 21.46 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 2.64 लाख रुपये होगी।
- पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 19.70 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 2.45 लाख रुपये होगी।
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 17.60 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 2.24 लाख रुपये होगी।
- मोतीलाल ओसवाल मिडकैप म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 16.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 2.11 लाख रुपये होगी।
- कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 15.75 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 2.08 लाख रुपये होगी।
जानिए 5 और अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीमें
- एडलवाइस मिडकैप म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 15.74 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 2.08 लाख रुपये होगी।
- इनवेस्को इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 15.27 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 2.03 लाख रुपये होगी।
- निप्पॉन इंडिया ग्रोथ म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 14.39 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1.95 लाख रुपये होगी।
- एसबीआई मैग्नम मिडकैप म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 14.23 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1.95 लाख रुपये होगी।
- टाटा मिडकैप ग्रोथ म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 14.08 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी ने इस स्कीम में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू अब 1.93 लाख रुपये होगी।
More From GoodReturns

रुपया 96 के करीब: गिरते बाजार में पैसा कहाँ लगाएं? गोल्ड, ETF या FD—जानें सही रणनीति

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications