SIP calculator: जैसे बैंक और पोस्ट ऑफिस में आरडी होती है, वैसे ही म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) होता है। इस माध्यम से थोड़ा-थोड़ा करके निवेश का मौका मिलता है।
लेकिन एसआईपी में कई फायदे ज्यादा होते हैं। जैसे अगर एसआईपी चल रही है तो उसे बीच में कम या ज्यादा पैसों का किया जा सकता है। अगर जरूरत पड़े तो उसे बीच में रोका जा सकता है, और बाद में फिर शुरू किया जा सकता है। यानी एसआईपी में ढेर सारे फायदे और भी होते हैं।

ऐसे में आइये जानते कि अगर 1000 रुपये महीने की एसआईपी से कितना बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। यहां पर माना जा रहा है कि म्यूचुअल फंड स्कीम से हर साल औसतन 12 फीसदी रिटर्न मिलेगा। वहीं अंत में टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जाएगा, जिनका रिटर्न 12 फीसदी से काफी ज्यादा रहा है।
अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 5 साल के लिए 1000 रुपये महीने की एसआईपी की जाए तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से करीब 82,000 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। यहां पर 60,000 रुपये आपका जमा होगा, वहीं रिटर्न के रूप में करीब 22,000 रुपये मिलेगा।
वहीं अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 10 साल के लिए 1000 रुपये महीने की एसआईपी की जाए तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से करीब 2.32 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। यहां पर 1.20 लाख रुपये आपका जमा होगा, वहीं रिटर्न के रूप में करीब 1.12 लाख रुपये मिलेगा।
वहीं अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 15 साल के लिए 1000 रुपये महीने की एसआईपी की जाए तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से करीब 5.04 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। यहां पर 1.80 लाख रुपये आपका जमा होगा, वहीं रिटर्न के रूप में करीब 3.24 लाख रुपये मिलेगा।
वहीं अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 20 साल के लिए 1000 रुपये महीने की एसआईपी की जाए तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से करीब 10.00 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। यहां पर 2.40 लाख रुपये आपका जमा होगा, वहीं रिटर्न के रूप में करीब 7.60 लाख रुपये मिलेगा।
वहीं अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 25 साल के लिए 1000 रुपये महीने की एसआईपी की जाए तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से करीब 18.97 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। यहां पर 3.00 लाख रुपये आपका जमा होगा, वहीं रिटर्न के रूप में करीब 15.97 लाख रुपये मिलेगा।
और अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 30 साल के लिए 1000 रुपये महीने की एसआईपी की जाए तो 12 फीसदी रिटर्न के हिसाब से करीब 35.29 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। यहां पर 3.60 लाख रुपये आपका जमा होगा, वहीं रिटर्न के रूप में करीब 31.69 लाख रुपये मिलेगा।
यहां पर देखा जा सकता है कि निवेश का समय जैसे जैसे बढ़ता है, आपका रिटर्न और तेजी से बढ़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि आपके जमा पैसे के अलावा तैयार फंड पर भी रिटर्न मिलता है। यही कारण है कि म्यूचुअल फंड में सिप के माध्यम से आसानी से काफी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का बीते 5 साल का औसतन हर साल का रिटर्न।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड : 28.97 प्रतिशत
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड : 25.49 प्रतिशत
- क्वांट टैक्स प्लान म्यूचुअल फंड : 25.31 प्रतिशत
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड : 24.09 प्रतिशत
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड : 23.68 प्रतिशत
नोट: यहां पर बीते 5 साल के दौरान हर साल मिला औसत रिटर्न बताया जा रहा है।
नोट: यहां पर केवल म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जा रहा है, इसे निवेश की सलाह न समझें। निवेश के पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications