नई दिल्ली, अप्रैल 29। देश में ज्यादातर माता-पिता को अपने बच्चों के कैरियर की चिंता काफी रहती है। लेकिन इसके साथ ऐसे माता-पिता वित्तीय प्लानिंग की मदद नहीं लेते हैं। अगर माता-पिता बच्चे के जन्म के साथ ही अच्छी वित्तीय प्लानिंग कर लें, तो बच्चे के पास बड़ा होने पर ढेर सारा पैसा हो जाएगा। यह पैसा इतना भी हो सकता है कि वह आराम से अपनी जिन्दगी गुजारे और कारों से घूमे।
अगर आपको इन बातों पर भरोसा नहीं हो रहा है, तो यहां पर बताई जा रही वित्तीय प्लानिंग पर गौर कर सकते हैं।
पहले जानिए वित्तीय प्लानिंग होती क्या है
माता-पिता के लिए पहले यह जानना जरूरी है कि वित्तीय प्लानिंग क्या होती है। क्योंकि अगर इसे एक बार समझ लिया तो फिर अपनी वित्तीय स्थिति के हिसाब से वह निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर एक बार यह निवेश शुरू हो गया तो यह तय है कि बच्चे के पास ढेर सारा पैसा हो जाएगा।
जानिए बच्चे के लिए वित्तीय प्लानिंग
यहां पर म्यूचुअल फंड के माध्यम से वित्तीय प्लानिंग बताई जा रही है। हालांकि यह वित्तीय प्लानिंग सीधे शेयर में निवेश या बैंक या पोस्ट आफिस की बचत योजनाओं के माध्यम से भी बनाई जा सकती है। लेकिन शेयर बाजार या बैंक के माध्मय से निवेश की बात किसी और दिन बताई जाएगी। आज म्यूचुअल फंड के माध्यम से निवेश की वित्तीय प्लानिंग बताई जा रही है।
जानिए कैसे बच्चा हो जाएगा अमीर
अगर बच्चे के जन्म लेते ही म्यूचुअल फंड में एसआईपी माध्मय से हर माह 5000 रुपये जमा करना शुरू किया जाए तो बच्चे के 25 साल का होने पर उसके पास 2 करोड़ रुपये से थोड़ा कम का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर माना जा रहा है कि आपके निवेश पर हर साल औसतन 15 फीसदी का रिटर्न मिलेगा।
लेकिन अगर आपको लगता है कि यह रिटर्न ज्यादा है और मिलना कठिन है, तो यह भी जान लीजिए कि अगर केवल 12 फीसदी ही हर साल औसतन रिटर्न मिले तो यह रकम करीब 95 लाख रुपये हो जाती है।
वहीं अगर केवल 10 फीसदी का ही रिटर्न मिले तो यह रकम 67 लाख रुपये हो सकती है।
अब जानिए अगर यह निवेश अगर 30 साल तक किया जाए तो कितना बढ़ जाएगी
अगर बच्चे के जन्म पर म्यूचुअल फंड में एसआईपी माध्यम से हर माह निवेश किया जाए और यह निवेश 30 साल तक चलाया जाए तो बच्चा हर प्रकार कई करोड़ रुपये का मालिक हो जाएगा।
अगर 5000 रुपये महीने का किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 30 साल तक निवेश किया जाए और केवल 10 फीसदी का ही रिटर्न मिले तो यह रकम सवा करोड़ रुपये हो जाएगी।
वहीं अगर औसतन 30 साल तक 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह रकम करीब पौने दो करोड़ रुपये हो जाएगी।
और अगर 15 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह रकम साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की हो जाएगी।
अब जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
जानिए बीते 5 साल से कौन सी म्यूचुअल फंड स्कीमें सबसे ज्यादा रिटर्न दे रही हैं।
- एसबीआई कॉन्ट्रा स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 23.34 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- पराग पारिख फ्लेक्सी कैप स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 22.77 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- क्वांट लार्ज एंड मिड कैप स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 22.36 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 21.04 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप स्कीम ने बीते 5 साल में हर साल औसतन 20.93 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- नोट : रिटर्न की गणना 28 अप्रैल 2022 की एनएवी के आधार पर की गई है।
- नोट : स्टोरी में रिटर्न की गणना अधिकतम 15 फीसदी के औसतन वार्षिक रिटर्न के आधार पर की गई है। जबकि यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न 20 फीसदी से ज्यादा का रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
