नई दिल्ली, नवंबर 14। आज 14 नवंबर है और देश में इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की याद में मनाया जाता है। इनको प्यार से चाचा नेहरू भी कहा जाता है। ऐसे में अगर बच्चों से जुड़ी वित्तीय प्लानिंग के बारे में भी जाना जा सकता है। अगर आपको लगता है कि आपका बेटा या बेटी जब 18 साल का हो तो उसके पास 1 करोड़ रुपये का फंड हो तो, यह आसानी से किया जा सकता है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो यहां पर बताई जा रही है वित्तीय प्लानिंग पर अमल कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका बच्चा आसानी से करोड़पति बन सकता है। आइये जानते हैं कि क्या है यह वित्तीय प्लानिंग।
पहले जानिए बच्चों के लिए वित्तीय प्लानिंग
इस वित्तीय प्लानिंग में बच्चे के जन्म से लेकर उसके 18 साल के होने या 25 साल तक के होने पर करोड़पति बनाने वाली प्लानिंग के बारे में बताया जा रहा है। 18 साल से 25 साल की उम्र को इस लिए चुना गया है कि इससे निवेश राशि 5500 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक की रहेगी। यानी अगर आप कम राशि का निवेश कर सकते हैं, तो आप थोड़ा ज्यादा समय की वित्तीय प्लानिंग कर सकते हैं। वहीं अगर आप थोड़ा ज्यादा निवेश कर सकते हैं, तो बच्चे को जल्द करोड़पति बनाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि क्या है यह वित्तीय प्लानिंग।
पहले जानिए कितने निवेश से कितने साल में बच्चा हो जाएगा करोड़पति
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा 18 साल की उम्र में करोड़पति बन जाए तो आपको उसके जन्म से लेकर 18 साल की उम्र तक हर माह 13,000 रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में करना होगा। अगर इस निवेश पर औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह निवेश 18 साल में 1 करोड़ रुपये हो जाएगा। इस प्रकार आप इन 18 साल में 28.08 लाख रुपये का निवेश करेंगे और आपको 71,42,710 रुपये रिटर्न के रूप में प्राप्त होगा। इस प्रकार करीब 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपको लगता है कि हर माह किया जाने वाला यह निवेश ज्यादा है, तो आप बच्चे के 20 साल की करोड़पति बनाने की स्कीम के तहत निवेश शुरू कर सकते हैं।
आइये जानते हैं कि तब कितना निवेश हर माह करना होगा। इसके अलावा अंत में यह भी जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम और उनका रिटर्न क्या है।
जानिए 20 साल में कितने निवेश से बच्चा हो जाएगा करोड़पति
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा 20 साल की उम्र में करोड़पति बन जाए तो आपको उसके जन्म से लेकर 20 साल की उम्र तक हर माह 11,000 रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में करना होगा। अगर इस निवेश पर औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह निवेश 20 साल में 1.09 करोड़ रुपये हो जाएगा। इस प्रकार आप इन 20 साल में 26.40 लाख रुपये का निवेश करेंगे और आपको 83,50,627 रुपये रिटर्न के रूप में प्राप्त होगा। इस प्रकार करीब 1.09 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपको लगता है कि हर माह किया जाने वालो यह निवेश ज्यादा है, तो आप बच्चे के 22 साल की करोड़पति बनाने की स्कीम के तहत निवेश शुरू कर सकते हैं।
आइये जानते हैं कि तब कितना निवेश हर माह करना होगा।
जानिए 22 साल में कितने निवेश से बच्चा हो जाएगा करोड़पति
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा 22 साल की उम्र में करोड़पति बन जाए तो आपको उसके जन्म से लेकर 22 साल की उम्र तक हर माह 8000 रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में करना होगा। अगर इस निवेश पर औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह निवेश 22 साल में 1.03 करोड़ रुपये हो जाएगा। इस प्रकार आप इन 22 साल में 21.12 लाख रुपये का निवेश करेंगे और आपको 82,55,167 रुपये रिटर्न के रूप में प्राप्त होगा। इस प्रकार करीब 1.03 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपको लगता है कि हर माह किया जाने वाला यह निवेश ज्यादा है, तो आप बच्चे के 25 साल की करोड़पति बनाने की स्कीम के तहत निवेश शुरू कर सकते हैं।
आइये जानते हैं कि तब कितना निवेश हर माह करना होगा।
जानिए 25 साल में कितने निवेश से बच्चा हो जाएगा करोड़पति
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा 25 साल की उम्र में करोड़पति बन जाए तो आपको उसके जन्म से लेकर 25 साल की उम्र तक हर माह 5500 रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में करना होगा। अगर इस निवेश पर औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न मिले तो यह निवेश 25 साल में 1.04 करोड़ रुपये हो जाएगा। इस प्रकार आप इन 25 साल में 16.50 लाख रुपये का निवेश करेंगे और आपको 87,86,993 रुपये रिटर्न के रूप में प्राप्त होगा। इस प्रकार करीब 1.04 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
जानिए टॉप 12 सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 25.08 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- पीजीआईएम मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.95 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.88 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एक्सिस स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.53 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.53 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.31 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- क्वांट स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 24.02 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- एडलवाइस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 21.72 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- इंवेस्को मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 21.60 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 20.64 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- निप्पॉन इंडस्ट्री ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 20.45 फीसदी का रिटर्न दिया है।
- डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 साल में औसतन हर साल 18.13 फीसदी का रिटर्न दिया है।


Click it and Unblock the Notifications