आपका बैंक अकाउंट है तो आप भी इस बात से बखुबी अवगत होंगे कि बैंक अकाउंट अगर एक बार फ्रीज हो जाता है तो खाताधारक उस अकाउंट से कोई लेन-देन नहीं कर सकता है। बहुत दिनों तक बैंक अकाउंट से कोई ट्रांजेक्शन नहीं करने पर वह फ्रीज हो जाता है।
नई दिल्ली: आपका बैंक अकाउंट है तो आप भी इस बात से बखुबी अवगत होंगे कि बैंक अकाउंट अगर एक बार फ्रीज हो जाता है तो खाताधारक उस अकाउंट से कोई लेन-देन नहीं कर सकता है। बहुत दिनों तक बैंक अकाउंट से कोई ट्रांजेक्शन नहीं करने पर वह फ्रीज हो जाता है। उसके बाद उसमें रकम डालना या निकालना मुश्किल हो जाता है। खाता फ्रीज होने के बाद उससे सभी तरह के भुगतान भी अपने आप रुक जाते हैं।

खाताधारकों को बैंक भेजता है पहले नोटिस
बता दें कि बैंक खाता कई वजहों से फ्रीज हो सकता है। कभी किसी विधायी कार्य की वजह से, कभी इनटम टैक्स डिपार्टमेंट तो कभी अदालती आदेश से भी बैंक खाते फ्रीज होते हैं। भारत में भारतीय रिजर्व बैंक, आयकर विभाग, न्यायालयों और भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास बैंक खातों को फ्रीज करने का प्राधिकार है। आमतौर पर किसी ग्राहक का खाता फ्रीज करने से पहले बैंक द्वारा उसे नोटिस भेजा जाता है। अगर खाते को वैध कारणों के लिए लंबे समय तक फ्रीज किया गया है तो ऐसे फिर से खुलवाना एक लंबा काम है।
इन वजहों से भी खाता होता है फ्रीज
अगर आपके खाते में संदिग्ध तरह के ट्रांजेक्शन होने लगे- जैसे अचानक ऑनलाइन परचेज की संख्या बढ़ जाना या विदेश में डेबिट कार्ड से खरीदारी होने लगना, तो बैंक खुद अपनी तरफ से आपका अकाउंट फ्रीज कर देता है। बैंक समझता है कि संबंधित ग्राहक का अकाउंट या तो हैक कर लिया गया है या डेबिट कार्ड चोरी हो गया है। बता दें कि रिजर्व बैंक का प्रावधान है कि खाताधारक को तीन साल में एक बार, केवाईसी अपडेट करना होगा। अगर कोई ग्राहक ऐसा नहीं करता है तो उसका अकाउंट फ्रिज कर दिया जाता है। अगर आपके खाते में 6 महीने तक कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ तो आपका खाता फ्रीज हो सकता है। आयकर विभाग के निर्देश पर भी किसी व्यक्ति का खाता फ्रीज किया जाता है। इसी तरह से सेबी के आदेश का भी पालन होता है। वित्तीय धोखाधड़ी या कुछ अन्य किस्म के मामलों में अदालतें भी बैंक को आरोपी का बैंक अकाउंट फ्रिज करने का आदेश देती हैं।
जानिए अकाउंट को कैसे करें अनफ्रीज
बता दें कि अगर आपका खाता अनफ्रीज हो जाता है तो सबसे पहले अपने बैंक ब्रांच में संपर्क करना चाहिए। अकाउंट फ्रिज होने की वजह पूछें। अगर खाता संदिग्ध लेन देन या केवाईसी पूरा नहीं होने की वजह से फ्रीज हुआ है तो अकाउंट शीघ्र चालू हो जाएगा। आपके जानकारी के लिए बता दें कि अगर खाता आयकर विभाग, सेबी या फिर किसी अदालत के आदेश पर फ्रीज हुआ है तो फिर वहां से आदेश आने से पहले बैंक प्रबंधन कुछ नहीं कर सकता।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications